कभी खाए हैं आलू से बने गुलाबजामुन, बड़े-बड़े मिष्ठान भंडार की मिठाइयां भी इसके सामने है फेल

Published : Sep 11, 2020, 05:18 PM IST

फ़ूड डेस्क: आज तक अपने कई तरह की मिठाइयां खाई होगी। कुछ मैदे से बनती है, कुछ छेने से। आपने कई बार गुलाबजामुन भी खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी आलू से बने गुलाबजामुन खाए हैं? आज हम आपको आलू के गुलाबजामुन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये खाने में काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने में काफी कम समय लगता है और इसका स्वाद इतना बेहतरीन है कि बड़े-बड़े मिष्ठान भंडार की मिठाइयां भी इसके सामने फेल हो जाती है। तो आलू के गुलाबजामुन बनाने के लिए आपको चाहिए...  2 उबले आलू 1/2 कटोरी कॉर्नफ्लोर 1/4 कटोरी मावा 1 कटोरी चीनी 1 चम्मच मिश्री दाना 1 चम्मच इलायची पाउडर घी तलने के लिए 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर  

PREV
110
कभी खाए हैं आलू से बने गुलाबजामुन, बड़े-बड़े मिष्ठान भंडार की मिठाइयां भी इसके सामने है फेल

आलू के गुलाबजामुन बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को उबाल लीजिये। 

210

अब इन्हें छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें। 

310

आलू के इस मिश्रण में कॉर्नफ्लोर और बेकिंग पाउडर मिला दें। 

410

साथ ही इसमें मावा डालें और आलू को मसलकर अच्छे से उसका डो बना लें। 

510

दूसरी तरफ गैस पर पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बना लें। 

610

अब आलू के इस डो की लोइयां बना लें। 

710

हर लोई में एक-एक मिश्री डालें और उसे भरकर लोई को चिकना कर दें। 
 

810

अब कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें आलू के बॉल्स को फ्राई करें। 
 

910

अब इन बॉल्स को सीधे चाशनी में डाले। पांच मिनट के बाद इन्हें बाहर निकाल लें। 

1010

लीजिये तैयार हो गया आलू से बना टेस्टी गुलाबजामुन। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories