5 डिशेज, जिन्हें खाने से कभी इंकार नहीं करते हैं हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी

Published : Sep 16, 2020, 12:34 PM ISTUpdated : Sep 17, 2020, 08:17 AM IST

फ़ूड डेस्क: 17 सितंबर को पीएम मोदी का बर्थडे है। आमतौर पर इस ऐज में भारत के लोगों में कई तरह की बीमारियां और कमजोरी देखने को मिलती है। लेकिन हमारे पीएम इस उम्र में भी किसी युवा की तरह ही जोश से भरे दिखाई देते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह है उनका संतुलित भोजन। पीएम मोदी खाने में बेहद हेल्दी और सिंपल चीजें ही पसंद करते हैं। उन्हें तेल-मसाले वाली और चाइनीज-इटालियन की जगह देसी भारत और खासकर गुजराती डिशेज भाती हैं। लेकिन ऐसी दो चीजें हैं, जिन्हें मोदीजी बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। पर उससे पहले आइये हम आपको बताते हैं पीएम मोदी की पसंद की वो 5 डिशेज जिन्हें खाने से वो कभी इंकार नहीं करते।   

PREV
17
5 डिशेज, जिन्हें खाने से कभी इंकार नहीं करते हैं हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी

ढोकला: नरेंद्र मोदी की पसंदीदा चीजों में नंबर वन पर है ढोकला। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर आपको ढोकला पसंद नहीं है तो आप सच्चे गुजराती नहीं है। 

27

खांडवी: पीएम मोदी चाय के साथ खांडवी खाना काफी पसंद करते हैं। इस डिश को राई और करी पत्ते से छौंका जाता है। ये बेसन से बनता है। ऐश्वर्या राय को भी खांडवी काफी पसंद है। 

37

खिचड़ी: मोदी को अपनी मां के हाथों से बनी खिचड़ी काफी पसंद है। उनके पर्सनल शेफ के मुताबिक, पीएम मोदी हफ्ते में तीन दिन खिचड़ी खाते हैं। 

47

आम की चटनी: पीएम मोदी की प्लेट में आपको आम की चटनी जरूर दिखेगी। उन्हें आम की तीखी-मीठी चटनी काफी पसंद है। 
 

57

श्रीखंड: मीठे में उन्हें श्रीखंड काफी भाता है। ये दही से बनती है। इसमें पिस्ता और बादाम डाला जाता है। 

67

अब बात करें उन दो चीजों की जो पीएम मोदी को बिलकुल पसंद नहीं है।नरेंद्र मोदी शुद्ध शाकाहारी है। उन्हें नॉन-वेज पसंद नहीं है। 
 

77


इसके अलावा पीएम मोदी शराब से दूर रहते हैं। उन्हें धूम्रपान और शराब से भी नफरत है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories