इस शख्स के हाथ का खाना खाते हैं नरेंद्र मोदी, सामने आई PM के घर की रसोई के अंदर की बातें

Published : Sep 16, 2020, 11:59 AM ISTUpdated : Sep 17, 2020, 08:15 AM IST

फ़ूड डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 साल के हो गए। उनका जन्म 1950 में हुआ था। उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने जोशीले भाषण और कर्मठ जज्बे से मोदीजी युवाओं में भी उत्साह का संचार कर देते हैं। कहते हैं इंसान का स्वभाव उसके खान-पान पर निर्भर करता है। इस उम्र में मोदी जी में जितनी चुस्ती-फुर्ती है, उसकी वजह उनका बैलेंस्ड खानपान ही है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी अपनी मां के हाथ का खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन चूंकि, वो उनके साथ नहीं रहती इस कारण बीते 20 सालों से वो अपने कूक बद्री मीणा के हाथ से बना खाना खा रहे हैं। बद्री मोदीजी के रूटीन और उनकी पसंद के हिसाब से खाना बनाते हैं। आइये आपको बताते हैं मोदीजी के डायट के हिसाब से उनके किचन में कैसी तैयारी की जाती है....   

PREV
18
इस शख्स के हाथ का खाना खाते हैं नरेंद्र मोदी, सामने आई PM के घर की रसोई के अंदर की बातें

पीएम मोदी के लिए बीते कई सालों से बद्री मीणा खाना बना रहे हैं। वो ना सिर्फ मोदीजी के कूक हैं, बल्कि उन्हें मोदीजी का सच्चा दोस्त और हमराज माना जाता है। 

28

बीते 20 सालों से बद्री मीणा ही तय करते हैं कि मोदी दी दिन में क्या खाएंगे? साथ ही उनके खाने का टाइम और क्वांटिटी का हिसाब भी वही रखते हैं। 

38

मोदीजी के रूटीन के बारे में बद्री मीणा बताते हैं कि वो एक हफ्ते में तीन दिन खिचड़ी खाते हैं। साथ ही मोदीजी को गुजराती खाना काफी पसंद है।

48

खिचड़ी के अलावा मोदीजी की डायट में इडली-सांभर, ढोकला और डोसा भी शामिल होता है। ये तीनों आइटम मोदीजी को काफी पसंद है।  

58

बात अगर नरेंद्र मोदी के किचन की करें, तो उसमें 10 से 12 लोग काम करते हैं। साथ ही किचन में साफ़-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। 

68

हालांकि किचन में हेड शेफ बद्री मीणा ही हैं। सभी लोग उनके अंडर में काम करते हैं। बद्री सभी को उनके हिस्से का काम बांटते हैं और ध्यान देते हैं कि सफाई के बीच काम पूरा हो। 

78

बद्री मीणा के अनुसार पीएम मोदी अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग हैं। वो स्वस्थ भोजन पर ध्यान देते हैं। किचन में खाने के टेस्ट से लेकर साफ़-सफाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है।   

88

बता दें कि बचपन में नरेंद्र मोदी किचन में अपनी मां का हाथ बंटाते थे। उन्हें खुद भी कुकिंग का काफी शौक है। हालांकि अपने बिजी रूटीन के कारण वो कूक नहीं कर पाते। 2001 से इसकी जिम्मेदारी बद्री मीणा की है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories