फूड डेस्क: कोरोना काल ने लोगों को डरा दिया है। इस वायरस की चपेट में अभी तक लाखों लोग आ चुके हैं। साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के कारण दुनिया के कई देश लॉक हैं। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस वायरस की शुरुआत चमगादड़ के मांस को खाने की वजह से हुई। चीन तो वैसे ही अजीबोगरीब खाने की वजह से बदनाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां अजीबोगरीब चीजें चाव से खाई जाती है। आइये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ वीयर्ड डिसेज के बारे में...
मेंढक की टांग: सिक्किम में लोगों के बीच ये डिश काफी लोकप्रिय है। वहां लोग मेंढक को पकड़कर उसकी टांग काटकर उससे ख़ास पकवान बनाया जाता है। सिक्किम में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।
27
खोरीसा: खोरीसा असम में बनने वाली एक ख़ास डिश है। इसे बांस से तैयार करते हैं। असम के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।
37
इरी पोलू: इस डिश को भी असम में खाया जाता है। जैसे इसका नाम अजीब है, वैसे ही जिस सामग्री से ये बनता है वो भी अजीब है। इसे रेशम के कीड़े के प्यूपा से बनाया जाता है।
47
कुत्ते का मीट: नागलैंड के लोग भी कुत्ते के मीट को बहुत शौक से खाते हैं। चीन में भी लोगों के बीच कुत्ते का मांस बहुत मशहूर है। हालांकि अब इसपर बैन लगा दिया गया है।
57
प्याज का हलवा: सुनकर आपको भी झटका लगा ना। जहां लोग सूजी का हलवा पसंद करते हैं, वहां देश के कुछ हिस्सों में प्याज का हलवा बनाया जाता है। इसमें प्याज को चीनी और दूध में पकाया जाता है।
67
भांग के पकौड़े: देश में भांग के पकौड़े काफी मशहूर है। ये पकौड़े शिवरात्रि और होली के समय बनाए जाते हैं। ये खाने में भी टेस्टी होते हैं और नशा भी होता है।
77
हल्दी का हलवा: भारत में हल्दी का हलवा भी बनाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। लोग इसे बीमारी से बचने के लिए खाते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.