फूड डेस्क : 2 अप्रैल से रमजान (Ramadan 2022) का पाक महीना शुरू हो गया है। इस दौरान रोजाधारी पूरे महीने 12 से 15 घंटे का रोजा रखते हैं और सुबह सेहरी (Sehri) के बाद सीधे शाम को इफ्तार (iftar) करते हैं। रोजा खोलने के दौरान लोग कई तरह की चीजें खाते हैं, जिसमें पकोड़े, बिरयानी और कई तरह की चीजें शामिल होती हैं। लेकिन दिन भर भूखे प्यासे रहने के बाद इस तरह की चीजें खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं ऐसी 7 चीजें जो आपको इफ्तार के दौरान अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपको एनर्जी देने के साथ ही वेट लॉस में भी मदद करता है...
खजूर या डेट्स
रमजान के दौरान इफ्तार की शुरुआत में उपवास तोड़ने के प्रतीक के रूप में खजूर खाए जाते हैं। यह एनर्जी का एक बढ़िया स्रोत होने के अलावा, पोटेशियम से भी भरपूर होता है, जो मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।
28
ड्राई फ्रूट्स
दिनभर के भूखे प्यास रहने के बाद आपकी लो एनर्जी को चार्ज करने के लिए ड्राइफ्रूट्स बेहद जरूरी है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं और हमें ताकत देते हैं, इसलिए इफ्तार में भीगे हुए बादाम, अखरोट, पिस्ता, मखाने आदि चीजों को खाने से आपको एनर्जी मिलती है।
38
हरी सब्जियां
सब्जियां विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होती हैं और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। आप इफ्तार में हर रोज 1 बाउल सलाद जरूर लें। आपका सलाद जितना रंगीन होगा, उसका फायदा उतना ज्यादा होगा।
48
हलीम
यह स्वादिष्ट स्टू एक इफ्तार की एक फेमस डिश है और इसमें ताजा मटन का मांस होता है, जिसे दाल, गेहूं और विभिन्न प्रकार के सुगंधित मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है।
शोरबा
शोरबा एक प्रकार का सूप होता है, जो वेज-नॉनवेज दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। ये सूप प्रोटीन से भरपूर है। यह रोजा तोड़ने के लिए एक हेल्दी स्नैक है।
68
नॉनवेज
इफ्तार के दौरान अपनी डाइट में आप लीन मीट, त्वचा रहित चिकन, मछली, अंडे, फलियां और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों जैसे पनीर, दही और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
78
चावल और अनाज
दिनभर भूखा रहने के बाद आपको कुछ सॉलिड खाने की जरुरत होती है, इसमें आप होल वीट रोटी, ब्राउन राइस या साबुत अनाज जैसे कार्बोहाइड्रेट ले सकते हैं, जो शरीर को एनर्जी, फाइबर और मिनिरल्स देते हैं।
88
इन चीजों से बनाएं दूरी
इफ्तार के लिए ऐसे खाने से दूर रहें जिसमें बहुत अधिक फैट, नमक और अतिरिक्त चीनी होती है। इफ्तार का खाना बनाने के लिए आप फ्राइंग की जगह स्टू, बेकिंग, रोस्टिंग, स्टीमिंग या ग्रिलिंग का उपयोग करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.