Pizza-pasta या डाइट फूड नहीं मिसेज धोनी को पसंद है ये डिश, प्लेट में देख झट से कर जाती हैं चट

Published : Sep 11, 2021, 03:27 PM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 04:07 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) 40 साल की उम्र में भी बेहद फिट है। इसका सीक्रेट उनकी हेल्दी डाइट और रूटीन है। धोनी के साथ-साथ उनकी वाइफ भी अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखती है। अक्सर सेलिब्रिटीज की फिटनेस को लेकर हम सोचते हैं कि वह क्या खाते है, जो वह हमेशा यंग और फिट दिखते हैं। आपको लगता होगा कि शायद यह लोग महंगे डाइट्री प्रोडक्ट खाते होंगे? लेकिन हाल ही में धोनी की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने बताया कि उन्हें पिज़्ज़ा पास्ता या कोई महंगी डिश नहीं बल्कि साउथ इंडियन कुट्टू का पराठा पसंद है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका फेवरेट कुट्टू पराठा है...

PREV
18
Pizza-pasta या डाइट फूड नहीं मिसेज धोनी को पसंद है ये डिश, प्लेट में देख झट से कर जाती हैं चट

6 साल की बेटी होने के बाद एमएस धोनी की वाइफ साक्षी बेहद यंग और फिट लगती हैं। उन्होंने देखकर कोई नहीं कह सकता की वो 32 साल की हो गई है। इसका राज उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट है। 
 

28

क्या आप जानते हैं, साक्षी अपने आप को फिट रखने के लिए साउथ इंडियन खाना पसंद करती हैं। लेकिन डोसा, इडली या उत्थापम नहीं बल्कि कूट्टू का पराठा उनका फेवरेट है। 

38

हाल ही में साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ सब्जियों और करी पत्तों के साथ मैश किए हुए कुट्टू पराठे की एक प्लेट की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "माई फेवरेट कुट्टू पराठा!"

48

बता दें कि कुट्टू को आमतौर पर उपवास के दौरान खाया जाता है। इसके आटे में मैगनीज होती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल को कम और स्किन प्रॉब्लम को रोकता है। 

58

कुट्टू के अलावा साक्षी को अन्य साउथ इंडियन डिशेज भी बहुत पसंद है। पिछले महीने ओणम पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमे थाली में केले के पत्ते पर 22 फूड आइटम परोसे गए थे। साक्षी के अलावा उनकी बेटी जीवा भी इस थाली का लुत्फ उठाती नजर आई थीं।

68

कुछ समय पहले साक्षी की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें साक्षी की डाइट के बारे में बताया गया था। श्वेता ने बताया था कि साक्षी धोनी सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट सौंफ और काली किशमिश का पानी पीती हैं। इसके बाद ब्रेकफास्ट में वह 2 अंडों के सफेद भाग के साथ सब्जी और कॉफी लेना पसंद करती हैं।
 

78

वहीं, धोनी की बात की जाए, तो वह भी अपनी डाइट को लेकर बेहद कॉन्शियस रहते हैं, पर वह बटर चिकन के बहुत चाव से खाते हैं। वह इसे कई बार खाते भी नजर आते है और जब इसके साथ नान मिल जाए तो क्या ही कहना।

88

ये कहना गलत नहीं होगा, कि साक्षी और माही क्रिकेट जगत के सबसे फिट और यंग कपल्स में से एक है और उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। ऐसे में आज हमने आपको बताया, इन दोनों की फेवरेट डिश के बारे में। 

 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories