फूड डेस्क: भारत में हर बीमारी का घरेलू नुस्खा मौजूद है। पुराने समय में लोग डॉक्टर्स के पास जाने की जगह इन उपायों को ही इस्तेमाल करते थे। कहना गलत नहीं होगा कि ये काफी कारगर भी होते हैं। बर्शर्ते इन्हें सही तरीके से बनाया जाए। आपने कई बार सर्दी या खांसी होने पर हल्दी वाला दूध पिया होगा। लेकिन हम में से कई लोग इसे गलत ढंग से बना लेते हैं। इससे इस दूध को पीने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको हल्दी वाला दूध बनाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरह से बनाने पर ही आपको इस दूध के सारे फायदे पहुंचेंगे। तो हल्दी वाला दूध बनाने के लिए आपको चाहिए... 2 गिलास दूध
1/2 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर
1 छोटी चम्मच हल्दी
2-3 छोटी चम्मच गुड़
पुराने ज़माने में हल्दी का दूध बनाने का जो सही तरीका था, वो अभी ज्यादा लोगों को नहीं पता है। इसकी वजह से ही कई लोग इसे पीते तो हैं लेकिन उसका फायदा नहीं हो पाता।
26
सबसे पहले कच्चे दूध में हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसमें सोंठ का पाउडर मिलाएं।
36
अब दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाएं। ये दूध में मिठास भी लाएगा। साथ ही इसके औषधीय गुण भी इसकी वैल्यू बढ़ाएंगे।
46
अब इस दूध को गैस पर चढ़ा दें। एक उबाल आने के बाद गैस का फ्लेम लो कर दें।
56
अब इसे चम्मच से चलाते रहे। इसे अच्छे से उबालें और पांच मिनट बाद इसे बंद कर दें।
66
अब इसे गैस से उतार लें। इसे गिलास में डालकर सर्व करें। इसे रात को पीने से सुबह तक सर्दी-खांसी तुरंत ठीक हो जाएगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.