इन 8 चीजों को खाने से पहले चेक कर लें एक्सपायरी डेट, जानलेवा हो सकता है 1 भी दाना

फूड डेस्क : हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है। बता दें कि, हर साल कई लोग खराब खाना खाने की वजह से गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते है या अपनी जान तक गवां देते हैं। खराब खाने का मतलब एक्सपायरी डेट के खाने से भी है। कई बार खाने से पहले हम एक्सपायरी डेट चेक करना भूल जाते हैं लेकिन आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे आप अगर एक्सपायरी डेट के बाद खाते हैं तो यह आपके लिए जानलेवा भी हो सकती हैं। ऐसी ही 108 चीजें हम आपको बताते हैं, जिन्हें डेट निकलने के बाद कभी नहीं खाना चाहिए और उनकी शेल्फ लाइफ कितनी होती है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2021 6:35 AM IST

18
इन 8 चीजों को खाने से पहले चेक कर लें एक्सपायरी डेट, जानलेवा हो सकता है 1 भी दाना

दूध
पैकेट में मिलने वाले दूध पर तो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, लेकिन जो दूध हम ग्वालों से लेते है उसे भी 2 दिन से ज्यादा तक नहीं पीना चाहिए। दूध में बैक्टीरिया पनपने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। खराब दूध पीने से पेट में ऐंठन, मतली, बुखार, फूड पॉइजनिंग और दस्त हो सकते हैं।

28

अंडे
जी हां, अंडों की भी एक्सपायरी डेट होती है। अगर आप बॉक्स में पैक अंडे लेते है, तो उसके ऊपर आपको डेट लिखी मिल जाएगी। लेकिन अगर आप लूज में अंडे लेते है, तो इसे 4-5 दिन में खत्म कर लीजिए, क्योंकि ये जल्दी खराब हो जाते हैं। इसे चेक करने के लिए आप एक ग्लास पानी में अंडे को डालिए। अगर अंडा फ्रेश होगा तो वो ग्लास के तले में बैठ जाएगा और अगर अंडा पुराना होगा तो वो ग्लास के ऊपर तैरने लगेगा।

38

ग्राउंड बीफ
ग्राउंड बीफ एक ऐसा मांस है, जो बेहद जल्दी खराब हो जाता है। आपको इसकी एक्सपायरी डेट की बहुत बारीकी से निगरानी करनी चाहिए। एक्सपायर्ड ग्राउंड बीफ के स्टेफिलोकोकस ऑरियस या साल्मोनेला से दूषित होने की अधिक संभावना होता है। जिससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसे खाते समय इसे अच्छे से पकाना भी बहुत जरूरी है।

48

पालक
पालक के पत्ते जल्दी खराब होते हैं और गिलगिले होने से इसमें कीटाणु पनपने लगते हैं। इसलिए इन्हें खराब होने से पहले ही खा लेना चाहिए। पालक को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसे ठीक से सुखाएं और उपयोग करने से पहले अच्छे से धो लें।

58

चीज
चीज में लिस्टिरिया मोनोसाइटोजंस बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना होती है। इस बैक्टीरिया के कारण लिस्टेरिओसिस हो सकता है। इसलिए चीज को कभी भी एक्सपायरी डेट के बाद नहीं खाना चाहिए।

68

स्प्राउट्स 
बीन स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज भी बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें बनाने के लिए इन्हें कपड़े में बांधकर रखते हैं। ऐसे में आप स्प्राउट्स को 1-2 दिन से ज्यादा नहीं खाएं। 

78

मलाई
अक्सर देखा गया है कि लोग दूध की मलाई इकट्ठा करके उससे घी या मक्खन बनाते हैं। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा दिन तक रखे तो उसके रंग और स्वाद में फर्क आ जाता है। दूध की तरह इसमें भी बैक्टीरिया भी बहुत जल्दी पनपने लगते हैं। ऐसे में अगर आप दूध की मलाई से घी भी बनाते हैं तो 10-15 दिन के अंदर इसका उपयोग कर लेना चाहिए और मलाई को हमेशा फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर करना चाहिए।

88

चिकन
नॉनवेज फूड की शेल्फ लाइफ कम होती है। चिकन भी हमेशा फ्रेश और अच्छी तरह पका हुआ खाना चाहिए। चिकन की एक्सपायरी डेट के बाद इसमें चिकन ई-कोली बैक्टीरिया हो सकता है। इस बैक्टीरिया के कारण कई प्रकार की बीमारियां जैसे गैस्ट्रोएंटराइटिस, मैनिंजाइटिस और यूरिनरी इंफेक्शन हो सकता हैं। ऐसे में आप चिकन का यूज एक्सपायरी डेट के बाद नहीं करें। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos