उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह की राशि बदलने की अवधि अलग-अलग है। इसी क्रम में शुक्र ग्रह हर 23 दिनों में राशि बदलता है। इस समय ये ग्रह कर्क राशि में है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह राशि बदलकर सिंह में प्रवेश करेगा। यहां पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और शुक्र के एक ही राशि में होने से सभी राशि वालों पर इसका असर देखने को मिलेगा। शुक्र-सूर्य की युति 17 सितंबर तक रहेगी। कुछ राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की युति बहुत ही शुभ रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह ही है। शुक्र के साथ सूर्य की युति से इन्हें धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनके परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इनकम बढ़ने के साथ-साथ सुख-समृद्धि में भी बढोत्तरी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा।
24
इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जो लोग वाणी से संबंधित काम करते हैं जैसे वकील, सिंगर या मोटिवेशनल स्पीकर उन्हें इस दौरान विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा।
34
सूर्य और शुक्र की युति बनने से कर्क राशि वालों को अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो वह हल हो सकता है, जिससे अचानक पैसा आएगा। बिजनेस में भी बड़ी डील होने से मोटा मुनाफ हो सकता है। इस दौरान लाइफ पार्टनर का भी पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
44
इस राशि के लोगों को भी सूर्य-शुक्र की युति से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म होंगी और पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। निवेश के लिए भी ये समय अच्छा है। इनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बिजनेस के लिए की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi