Published : Aug 21, 2022, 01:01 PM ISTUpdated : Aug 21, 2022, 01:03 PM IST
Budh Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में बुध को बहुत विशेष ग्रह माना गया है क्योंकि ये ग्रह बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना गया है। इस बार ये ग्रह 21 अगस्त को राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है। कन्या बुध की स्वराशि है यानी इस राशि का स्वामी बुध ग्रह ही है। स्वराशि में आने से बुध का प्रभाव और भी शुभ हो गया है। ज्योतिषियों की मानें तो बुध का शुभ प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
इस राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि वालों की पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं, वहीं अटका हुआ धन भी मिल सकता है। इस राशि वालों की लव लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। इस राशि के लोग अपनी बुद्धि और पराक्रम से कोई बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होने के योग बन रहे हैं।
24
इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह ही है। बुध के कन्या राशि में जाने इस राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ये लोग परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा इस समय हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी ये समय अच्छा है।
34
बुध के राशि परिवर्तन का असर इस राशि वालों पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी, बिजनेस, राजनीति या जिस भी क्षेत्र में ये काम करते हैं, उसमें इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला इनके पक्ष में आ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े कामों में भी फायदा होगा।
44
इस राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में भी उत्साह का वातावरण रहेगा। इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके चलते इन्हें करियर में कोई पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। इनका वैवाहिक जीवन भी अपेक्षाकृत ठीक रहेगा।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi