उज्जैन. साल 2023 के पहले महीने जनवरी में कई ग्रह राशि बदल चुके हैं और कई ग्रह आगे राशि बदलेंगे, शुक्र भी इनमें से एक है। वर्तमान में शुक्र ग्रह मकर राशि में सूर्य के साथ स्थित है। (Shukra Gochar Januray 2023) 22 जनवरी, रविवार को शुक्र मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ में शुक्र के साथ शनि की युति बनेगी। साल 2023 में शुक्र पहली बार राशि बदलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। कुछ राशि वालों को इसका बहुत ही शुभ फल प्राप्त होगा, आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की लाइफ में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रह लोगों बड़ी डील कर सकते हैं। अचानक कोई धन लाभ हो सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।
25
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग इस समय बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को भी मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों का रुझान धर्म-कर्म की ओर होगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। नए सदस्य भी परिवार में बढ़ सकते हैं। पति-पत्नी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह भी इस समय खत्म हो सकता है।
35
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। शुक्र के कुंभ राशि में जाने से इन लोगों के जीवन में नए उत्साह का संचार होगा। नौकरी में जो टारगेट इन्हें मिले हैं, वो पूरे होंगे। अधिकारियों भी इनके काम से खुश रहेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक रहेगा। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति में बड़ा पद भी मिल सकता है।
45
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इनकी इनकम अचानक बढ़ सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों एक साथ हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, कहीं घूमने जाने का योग भी इस समय बन रहा है। अटका हुआ पैसा भी मिलेगा और साथ ही बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। ये समय इनके पक्ष का बना हुआ है। और भी कई लाभ शुक्र के राशि परिवर्तन से इनको मिलेंगे।
55
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों और साथियों का साथ मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा आपके फायदा पहुंचा सकती है। शुक्र का आपकी राशि में आना हर दृष्टि से आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय आपको मिल सकता है। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों में खुशहाली बनी रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi