उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, हर महीने में कम से कम 3 से 4 ग्रह राशि बदलते हैं। इनमें से सूर्य भी एक है। सूर्य को सौरमंडल का राजा कहते हैं। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। इस बार सूर्य 17 सितंबर (Sun Transit 2022) को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन इस महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा क्योंकि अन्य सभी ग्रह इस महीने स्थिर रहेंगे। आगे जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का सबसे अधिक शुभ प्रभाव किन राशियों पर देखने को मिलेगा...
इस राशि का स्वामी सूर्य ही है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को बिजनेस में खासा फायदा होने के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर अगर कोई परेशानी आ रही है तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती है। सूर्य इस राशि से दूसरे स्थान पर रहेंगे जो कि धन का भाव है। इस राशि के लोगों का पैसा अगर कहीं अटका है तो वह इन्हें मिल सकता है। नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। कुल मिलाकर समय इनके पक्ष का रहेगा।
23
सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। सूर्य का परिवर्तन इनकी राशि से 11वें भाव में हो रहा है, जो कि काफी शुभ रहेगा। इससे इन्हें अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब मिलने से अतिरिक्त आमदनी भी हो सकती है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपका व्यापार बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। पैतृक प्रापर्टी से भी लाभ के योग हैं। नया वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं।
33
इस राशि के लोगों को नौकरी से संबधित शुभ फल मिलने के योग इस समय बनेंगे। अगर आप पहले से जॉब में हैं तो प्रमोशन के योग बन सकते हैं। इस समय आपको अधिकारियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते ये अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो उसमें भी इस राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। इस दौरान परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi