तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे अधिक पूजनीय माना गया है। इसके पत्तों के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। श्राद्ध कर्म में भी तुलसी के पत्तों का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। श्राद्ध पक्ष के दौरान तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे पितृ दोष का अशुभ प्रभाव भी कम होता है।