अमेरिका की लड़की हरियाणा आकर बनी दुल्हन, डेढ़ साल पहले ऐसे शुरु हुई थी इनकी प्रेम कहानी...

Published : Oct 10, 2019, 01:23 PM ISTUpdated : Oct 10, 2019, 01:28 PM IST

करनाल (हरियाणा). कहते हैं प्यार को कभी किसी सीमा या बंधन में नहीं बांधा जा सकता है, वह कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। खासकर सोशल मीडिया के युग में तो यह सब संभव हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी है सात संमदर पार अमेरिका की  सेलिना और हरियाणा के सुशाील सैनी की। जिनकी दोस्ती फेसबुक से शुरु हुई और शादी के मंडप में आकर पूरी हो गई।  

PREV
15
अमेरिका की लड़की हरियाणा आकर बनी दुल्हन, डेढ़ साल पहले ऐसे शुरु हुई थी इनकी प्रेम कहानी...
कैलिफोर्निया की सेलिना लोपेज को हरियाणा का गबरू इतना भाया कि उन्होंने भारत आकर पूरी हिंदू रीति रिवाज के साथ मंगलवार को करनाल के सुनील सैनी के साथ एक श्रीकृष्ण मंदिर में शादी के सात फेरे लिए। दोनों ने जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई। इसके बाद लड़के के माता-पिता ने बहू को गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया।
25
सेलिना भारतीय दुल्हन की तरह ही तैयार हुई थीं। वह शादी के लाल जोड़े में बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थी। उन्होने ढ़ेर सारे गहने भी पहन रखे थे। साथ ही उन्होंने अपने हाथों मे सुनील के नाम की मेहंदी भी लगाई हुई थी।
35
मीडिया से बातीचीत के दौरान सेलिना ने कहा कि, उनको भारतीय संस्‍कृति हमेशा से ही पंसद थी। खासकर यहां के शादी के रीति रिवाज से वह बहुत प्रभावित थी। इसलिए उन्होंने भी यहीं की परंपरा के अनुसार ही शादी की है। सेलिना ने कहा कि यहां के लोगों में अपार प्रेम है और सुनील के परिजनों ने उसका भरपूर स्वागत किया है।
45
सुनील सैनी हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जब में डेढ़ साल पहले B.A फर्स्ट ईयर में था तो उस समय अक्सर फेसबुक पर ऑनलाइन रहता था। इसी दौरान मैने कैलिफोर्निया की सेलिना लोपेज को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद हम दोनों में दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।
55
सुशील ने एक साल पहले ही सेलिना के बारे में घरवालों को बताया था। वह दोनों की शादी कराने के लिए राजी हो गए थे। उनके पिता अशोक का कहना है कि किसी भी माता-पिता को युवाओं की पसंद और उनकी भावनाओं को नहीं दबाना चाहिए। उनको सोपोर्ट करना चाहिए ताकि वह आगे बढ़ सकें। उन्होंने सेलिना को बहू के तौर पर पसंद किया और नई नवेली दुल्हन की तरह उसका स्वागत किया।

Recommended Stories