Published : Jun 19, 2020, 10:40 AM ISTUpdated : Aug 07, 2020, 03:58 PM IST
चंडीगढ़. जब-जब धरती हिलती है, लोगों के दिलो-दिमाग को झटका लगता है। उत्तरभारत में शुक्रवार सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के बाद हरियाणा में 2.3 की तीव्रता का भूकंप आया। ये झटके हरियाणा के रोहतक और आसपास आए। इसका समय सुबह करीब 5.30 बजे था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र रोहतक जिले से 15 किलोमीटर दूर था। गुरुवार को मिजोरम में 5.0 तीव्रता के झटके आए थे। दुनिया में अकसर भूकंप आते रहते हैं। लेकिन कुछ अपने पीछे विनाश छोड़ जाते हैं। 26 जनवरी, 2001 में गुजरात के भुज और कच्छ में आया भूकंप हो या अप्रैल 2015 में नेपाल में आया भूकंप..इन्होंने मानों पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आखिरी आंकड़े बताते हैं कि अकेले भुज और कच्छ में ही 12000 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, नेपाल में अए भूकंप में 9000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। भूकंप के दो मुख्य कारण हैं। पहला धरती के अंदर गैस का प्रवाह या भूस्खलन। जिन क्षेत्रों में भूगर्भीय गतिविधियां अधिक होती हैं, वहां के लोगों को भूकंपरोधी घरों का निर्माण कराना चाहिए। आइए दिखाते हैं दुनिया में आए कुछ विनाशकारी भूकंप के बाद की तस्वीरें, मकसद है कि मुसीबतों से डरे नहीं, डटकर खड़े रहें...
यह तस्वीर 8 फरवरी, 2018 को ताइवान के हुलिएन में आए विनाशकारी भूकंप की है।
214
यह तस्वीर 26 जनवरी, 2001 को गुजरात के भुज में आए भूकंप का विनाश दिखाती हैं
314
भुज में आए भूकंप के कारण मलबे में ऐसे दबे मिले थे लोग।
414
भुज में आए भूकंप ने इमारतों को तिरछा कर दिया था।
514
नेपाल में आए भूकंप ने ऐसी बर्बादी ला दी थी।
614
नेपाल को भूकंप ने बर्बाद करके रख दिया था।
714
नेपाल में आए भूकंप में बिल्डिंग्स की हालत ऐसी हो गई थी।
814
यह तस्वीर 4 जुलाई, 2019 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में आए भूकंप की है।
914
यह तस्वीर पाकिस्तान के जालटान की है। यहां 25 सितंबर, 2019 को हुए भूकंप से सड़कें यूं फट गई थीं।
1014
यह तस्वीर हैती में 13 जनवरी, 2010 को आए विनाशकारी भूकंप के बाद की है।
1114
यह तस्वीर कैलिफोर्निया में 1 मार्च, 1964 को आए भूकंप की है।
1214
यह तस्वीर इंडोनेशिया में 2 अक्टूबर, 2018 को आए भूकंप के बाद की है।
1314
यह तस्वीर हैती में 14 जनवरी, 2010 को आए विनाशकारी भूकंप की है।
1414
यह तस्वीर 18 मार्च, 2011 को जापान में आए भूकंप की है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।