ये हैं खतरनाक राफेल को भारत लाने वाले वो हीरो, जिन पर गर्व कर रहा आज पूरा देश..

Published : Jul 29, 2020, 06:20 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 06:27 PM IST

अंबाला (हरियाणा). आज का दिन भारतीय वायु सेना के इतिहास में सबसे स्वर्णिम दिन है, क्योंकि आज फ्रांस से 5 बेहद खतरनाक राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर पहले इन फाइटर विमानों ने देश के सबसे पुराने एयरबेस अंबाला में लैंडिंग की है। इन फाइटर जेट्स के जो पायलट भारत लेकर आए हैं जाबांज पायलट आपको तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। जिन पर उनका परिवार नहीं बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।

PREV
17
ये हैं खतरनाक राफेल को भारत लाने वाले वो हीरो, जिन पर गर्व कर रहा आज पूरा देश..

इन विमानों को भारत लाने में एक पायलट हरियाणा गुरुग्राम का भी है, वह जबांज जवान रोहित कटारिया है जो एयर फोर्स में तैनात है। बता दें कि रोहित इससे पहले भी फ्रांस जाकर रॉफेल की ट्रेनिंग ले चुके हैं। वहीं रोहित के पिता भी आर्मी से रिटायर्ड कर्नल हैं।

27

बता दें कि राफेल लैंड कराने वाले पायलय रोहित की चर्चे आज हर जगह हो रहे हैं। उनके गांव से लेकर स्कूल के सहपाठी तक उनकी तारीफ कर रह हैं। रोहित ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सैनिक स्कूल तिलैया झारखंड से अपनी स्कूलिंग की पढ़ाई की है। रोहित सैनिक स्कूल तिलैया से सन 1992 में पासआउट हुए थे।

37


रोहित के स्कूल के शिक्षक धनंजय कुमार ने मीडिया को बताया कि रोहित बचपन से ही मेधावी छात्र था। उसने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, हम उसको बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि रोहित जब यहां पर पढ़ता था तो उस समय उनके पिता कर्नल सतबीर कटारिया इसी सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल पद पर थे।

47


पायलट रोहित के टीचर धनंजय ने बताया कि स्कूल के सैकड़ों पूर्व छात्र भारतीय सेना के उच्च पदों पर अपने सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद भी हो गए। अब स्कूल के इतिहास में एक नाम और जुड़ गया राफेल को भारत लाने वाला हमारे स्कूल का ही छात्र है।

57


यह झारखंड का वही सैनिक स्कूल तिलैया है, जिसमें पायलट रोहित कटारिया ने पढ़ाई की है।

67


यह तस्वीर फ्रांस की है, जब 27 जुलाई को राफेल फाइटर जेट्स ने भारत आने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान इन पायलटों की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

77

राफेल की भारत के लिए उड़ान भरने से पहले की वह तस्वीर जब पायलटों को शुभकामनाएं दे रहे थे फ्रांस और भारत वायुसेना के अधिकारी।

Recommended Stories