सपना चौधरी के पति वीर साहू पर पुलिस ने दर्ज किया FIR, एक शख्स को चुनौती देना पड़ा भारी

Published : Oct 15, 2020, 06:55 PM ISTUpdated : Oct 15, 2020, 07:08 PM IST

रोहतक (हरियाणा). फेमस हरियाणवी सिंगर और गायिका सपना चौधरी के पति वीर साहू के खिलाफ रोहतक के महम थाना में केस दर्ज हुआ है। उनपर धारा 144 का उल्लंघन करने, बिना अनुमति भीड़ जुटाने और आपदा प्रबंधन नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने कोरोना कॉल में नियमों का उल्लंघन करते हुए भीड़ जुटाकर महामारी फैलाने की कोशिश की। बता दें कि 4 अक्टूबर को सपना ने बेटे को जन्म दिया।

PREV
17
सपना चौधरी के पति वीर साहू पर पुलिस ने दर्ज किया FIR, एक शख्स को चुनौती देना पड़ा भारी

दरअसल, 12 अक्टूबर को वीर साहू अपने साथियों के साथ लगभग 15 गाड़ियों में महम चौबीसी चबूतरे पर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ करीब 60 से 70 लोग थे। उन्होंने बिना प्रशासन के अनुमति के भीड़ को एकत्रित किया।ना तो लोगों के चेहरे पर मास्क था और ना ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। इसी दौरान थाना महम में सुरक्षा एजेंट के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद वीर साहू पर मामला दर्ज कर लिया था।

27

बता दें कि जब सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सपना और वीर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। इस पर वीर ने फेसबुक पर लाइव आकर उन्हें जवाब दिया था। इसके बाद फेसबुक पर ही नवीन पंघाल और वीर साहू के बीच जुबानी वार छिड़ गई थी। जहां दोनों ने एक-दूसरे को चुनौती देते हुए 12 अक्टूबर को महम चौबीसी के चबूतरे पर आमने-सामने होने का ऐलान किया था।

37

बता दें कि कुछ महीने पहले सपना की गुपचुप तरीके से सिंगर वीर साहू उर्फ बब्बू मान से सगाई की खबरें वायरल हुई थीं। लेकिन जब सपना ने बच्चे को जन्म दिया तो उन्होंने अपनी शादी वाली बात कबूली थी।  
 

47

शादी को लेकर वीर ने कहा कि हमने इसी साल विवाह किया है। जिसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी थी। क्योंंकि हमारे परिवार में किसी का निधन हो गया था।

57

वीर को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। वीर सिंगर और एक्टर दोनों हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। वे हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं।

67

जाट कम्युनिटी से आने वाले वीर का मार्च 2019 में 'शीबा की रानी' गाना काफी चर्चा में रहा था। सिंगिंग और एक्टिंग के कारण उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी थी। वीर का पहला गाना थाड्डी- बड्डी काफी हिट हुआ था। पंजाबी फिल्म 'गांधी फिर आ गए' में काम कर चुके वीर अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं। 

77

वीर साहू किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। केंद्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर पारित विधेयक को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ, इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories