इस फैमिली के लिए अभिशाप बन गया एक शक का कीड़ा, पत्नी के मर्डर के बाद पति ने लगा दी ट्रेन के आगे छलांग

Published : Jan 17, 2020, 11:13 AM IST

हरियाणा के पंचकूला में मर्डर के बाद सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच आए-दिन झगड़ा होता था। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना गुरुवार को हुई।

PREV
15
इस फैमिली के लिए अभिशाप बन गया एक शक का कीड़ा, पत्नी के मर्डर के बाद पति ने लगा दी ट्रेन के आगे छलांग
पुलिस के अनुसार फैजान और सब्बेनूर सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी में रहते थे। फैजान सहारनपुर का रहने वाला था। वो नौकरी के सिलसिले में यहां रहता था। वहीं सब्बेनूर मेरठ की रहने वाली थी। दोनों काफी समय से यहां किराये पर रहते थे। फैजान को पत्नी के चरित्र पर शक था। वो आए-दिन झगड़ा करता था। सब्बेनूर जब भी किसी से मोबाइल पर बात करती, तो फैजान को गुस्सा आ जाता।
25
गुरुवार को फैजान और सब्बेनूर के बीच झगड़ा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंची। इस बीच फैजान ने मोबाइल फोन के चार्जर की डाटा केबल से सब्बेनूर का गला घोंट दिया। इसके बाद वो फरार हो गया। इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी। उन्होंने सब्बेनूर के परिवार को फोन किया। उनकी सूचना पर सेक्टर-16 की पुलिस मौके पर पहुंची।
35
चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा चला आ रहा था। परिजनों से उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
45
इससे पहले कि पुलिस फैजान तक पहुंची, मालूम चला कि उसने लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ही फैजान सुंदर नगर कॉलोनी में रहने वाले अपने मां-बाप से मिलकर लौटा था। उसके साथ सब्बेनूर भी थी।
55
बताया जाता है कि फैजान ट्रेन के आगे खड़ा हो गया था। उसे देखकर पायलट ने हॉन बजाया और ब्रेक भी लगाया। जब ट्रेन की स्पीड कम हुई, तो फैजान दूसरे ट्रैक पर चला गया। इस बीच ट्रेन फिर स्पीड पकड़ने लगी, तो फैजान तुरंत ट्रेन के आगे कूद गया।

Recommended Stories