दिल की बीमारी के बाद भी 62वां बर्थ-डे मनाने 62 किमी दौड़ा यह बुजुर्ग, डॉक्टर ने दी थी आराम करने की सलाह

Published : Aug 28, 2020, 11:28 AM IST

पानीपत, हरियाणा. मामूली बीमारी होने पर लोग घर पर आराम करना मुनासिब समझते हैं। डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं। लेकिन 62 साल के ये बुजुर्ग सबको चौंका रहे हैं। इन्होंने अपना 62वां जन्मदिन 62.4 किमी की दौड़ पूरी करके मनाया। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन्हें लोग जिंदगी की प्रेरणा मान रहे हैं। यह हैं पानीपत के रहने वाले जसमेर सिंह संधू। आमतौर पर इस उम्र में लोग बीमार न भी होने पर आराम करते हैं। लेकिन संधू ने ऐसा नहीं किया। बात 2010 की है। तब डॉक्टर ने उन्हें दिल से संबंधी बीमारी बताई थी। संधू ने तभी तय कर लिया था कि अब वे धावक बनेंगे। तब से वे लगातार हाफ मैराथन में शामिल होते आ रहे हैं। मौजूदा दौड़ उन्होंने 7 घंटे 32 मिनट में पूरी की। पढ़िए एक प्रेरक कहानी...

PREV
15
दिल की बीमारी के बाद भी 62वां बर्थ-डे मनाने 62 किमी दौड़ा यह बुजुर्ग, डॉक्टर ने दी थी आराम करने की सलाह

जसमेर ने पानीपत के सेक्टर-6 से अपनी दौड़ शुरू की थी। करनाल पहुंचने के बाद वे वापस पानीपत लौटे।

25

जसमेर ने इस दौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें लिखा था कि 62 साल का होने पर 62.4 किलोमीटर की दौड़ लगाई। 

35

जसमेर ने 25 अगस्त को अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया था। उन्होंने अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया।

45

संधू मानते हैं कि उम्र कोई मायने नहीं रखती। हौसला होना चाहिए। उन्होंने हिम्मत जुटाई और यह संभव हुआ।

55

संधू कहते हैं कि अगर वे बीमारी के डर से घर में बैठ जाते, तो जिंदगी वाकई बोझिल हो जाती।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories