ऑर्केस्ट्रा में हुआ म्यूजिशियन को एक बच्चे की मां से प्यार, लवमैरिज करने के बाद दीवार से सिर पटक लिया

Published : Oct 05, 2020, 10:52 AM IST

रोहतक,हरियाणा. यहां के एक 26 वर्षीय म्यूजिशियन (Musician) की हत्या का चौंकाने वाला केस सामने आया है। उसका मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि पत्नी और सास-ससुर ने किया था। मृतक सूरज और उसकी पत्नी सोनू ने लवमैरिज की थी। दोनों एक ऑर्केस्ट्रा में काम करते थे। यहीं इनका प्यार हुआ था। इसके बाद लवमैरिज (love marriage) कर ली। सोनू तलाकशुदा थी। उसका एक बच्चा है। इसे लेकर ही दम्पती में विवाद रहने लगा था। सूरज का शव रविवार को सूर्यकॉलोनी में मिला था। यहां सूरज की ससुराल है। ससुरालवालों का कहना है कि किसी बात से नाराज होकर सूरज ने अपना सिर दीवार पर पटक लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि जांच में सामने आया है कि सूरज यह लवमैरिज करके पछता रहा था। आरोप है कि उसकी पत्नी, साला और सास-ससुर उसे अकसर पीटते थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

PREV
16
ऑर्केस्ट्रा में हुआ म्यूजिशियन को एक बच्चे की मां से प्यार, लवमैरिज करने के बाद दीवार से सिर पटक लिया

सोनू आर्केस्ट्रा में सिंगर थी। वहीं, सूरज म्यूजिशियन। 2 साल पहले इन्होंने लवमैरिज की थी। सूरज सोनू के पहले बच्चे को लेकर खुश नहीं था। इसी बात को लेकर दम्पती में अकसर झगड़ा होता था। सोनू का कहना है कि सूरज उसके साथ मारपीट करता था।

26

पुलिस को सूरज की ससुराल में दीवार पर खून के धब्बे मिले थे। पत्नी और ससुरालवालों का कहना है कि सूरज ने किसी बात से परेशान होकर दीवार पर सिर दे मारा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कुछ अहम सुराग लगे।

36

सूरज के भाई जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वो चार भाई-बहन हैं। सूरज सबसे छोटा था। जितेंद्र ने बताया कि सूरज उन्हें कई बार बोल चुका था कि उसके ससुरालवाले उसे मारते-पीटते हैं।

46

पुलिस की जांच में सामने आया कि सूरज के सिर में दोनों तरफ नुकीले हथियार से वार किया गया था। 

56

लवमैरिज के बाद से सूरज ससुराल में ही रहता था। उसने अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था। हालांकि वो फोन पर बराबर बड़े भाई जितेंद्र के संपर्क में था।
 

66

घटना के बाद सूरज की ससुराल के बाहर जमा मोहल्लेवाले।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories