Published : Nov 13, 2020, 10:39 AM ISTUpdated : Nov 13, 2020, 10:42 AM IST
फरीदाबाद, हरियाणा. 26 अक्टूबर को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में पेपर देकर लौट रही 21 साल की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक में होगी। पुलिस की सिफारिश को कोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी। ऐसा माना जा रहा है कि अगले तीन महीने में कोर्ट इसका फैसला सुना देगी। 12 दिन पहले स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(SIT) ने कोर्ट में 600 पन्नों की चार्ज शीट पेश की थी। बता दें कि नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब आलम के चचेरे भाई तौसीफ ने अपने दोस्त रेहान के साथ मिलकर शाम 4 बजे घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में रिवाल्वर उपलब्ध कराने वाले युवक को भी आरोपी बनाया गया है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलेगी। निकिता की मां अपनी बेटी की तस्वीर देखकर फूट-फूटकर रो पड़ती है। दीपावली पर हर खुशियां होंगी, लेकिन इस परिवार में मातम पसरा है। निकिता बी कॉम थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। पेपर देकर लौट रही निकिता को बीच रास्ते तौसीफ ने गाड़ी में खींचने की कोशिश की थी। इनकार करने पर तौसीफ ने उसे गोली मार दी थी। घटना के 5 घंटे बाद पुलिस ने तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा था। तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ा था। वो निकिता पर दोस्ती और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाता था। कहता था, मुस्लिम बन जाओ, हम शादी कर लेंगे। 2018 में वो एक बार निकिता को किडनैप कर चुका था। घटना की जांच के लिए एसीपी क्राइम अनिल कुमार की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई थी।तौसीफ का परिवार पॉलिटिकली स्ट्रॉन्ग है। दादा कबीर अहमद पूर्व विधायक जबकि चचेरे भाई आफताब आलम मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक हैं। इतना ही नहीं, आफताब के पिता खुर्शीद अहमद हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। चाचा जावेद अहमद बसपा से जुड़े हैं। निकिता के पिता मूलचंद तोमर 25 साल पहले यूपी के हापुड़ जिले से बल्लभगढ़ आए थे। निकिता भाई-बहनों में छोटी थी। बड़ा भाई नवीन सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है, जबकि निकिता सेना में भर्ती होना चाहती थी। आगे पढ़ें निकिता की कहानी...
घटना के 5 घंटे बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ को सोहना से गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथी रेहान को दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया। चार्जशीट में मुख्य गवाह उसकी सहेली है। वहीं, 60 लोग भी गवाह बनाए गए हैं।
27
2018 में तौसीफ ने खुद को राहुल राजपूत बताकर निकिता से दोस्ती करने की कोशिश की थी। लेकिन जब इसका पता चला, तो मृतका ने उससे दूरी बना ली। तौसीफ तब से उसे परेशान कर रहा था। वो उसे उठाकर अपने साथ ले जाना चाहता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तौसीफ का मामा एक कुख्यात क्रिमिनल है। इस घटना से पूरे देश में हिंदू संगठनों में गुस्सा था।
37
यह तस्वीर पिछले साल निकिता के मौसेरे भाई की शादी की है। इसी 7 दिसंबर को उसके मामा की शादी होनी थी। लेकिन एकतरफा प्यार में सारी खुशियां खत्म हो गईं।
47
निकिता की मौसेरी बहन राखी ने बताया कि वो बहुत मेहनती थी। जिस रोज घटना हुई, उसके एक रात पहले रात 2 बजे तक वो पढ़ती रही। सुबह 8 बजे उठकर फिर पढ़ाई की। मां के साथ काम में हाथ बंटाया और फिर पेपर देने गई। वहीं, मौसी मधु ने आक्रोश जताया कि अगर इस तरह हैवान घूमते रहे, तो बेटियों को पैदा करने का क्या फायदा।
57
तौसीफ की आंच उनके चचेरे भाई आफताब अहमद तक आ पहुंची है। वे मेवात से कांग्रेस के विधायक हैं। हालांकि वे यही कहते हैं कि जुर्म करने वालों को कड़ी सजा मिले।
67
निकिता की मौत से परिजन सदमे में हैं। इस दीपावली पर हर ओर खुशियां होंगी, लेकिन इस परिवार में मातम पसरा हुआ है।
77
इस मामले में तौसीफ को रिवाल्वर उपलब्ध कराने वाले युवक को भी आरोपी बनाया गया है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।