फरीदाबाद, हरियाणा. यूपी के हाथरस में गैंग रेप (Gang rape) की दिल दहलाने वाली घटना के बीच यहां 8 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। घटना बुधवार रात सारन थाना क्षेत्र में हुई। खून से लथपथ बच्ची को लेकर परिजन बीके अस्पताल पहुंचे। यहां से बच्ची को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उन्हें एम्बुलेंस के लिए करीब घंटेभर तक इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसवाले भी उन्हें वहीं छोड़कर चले गए थे। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
घटना के बाद जब पीड़िता रोने लगी, तब उसकी छोटी बहन की नींद टूटी। उसने छत पर जाकर मम्मी-पापा को बताया कि दीदी रो रही हैं। जब दम्पती नीचे पहुंचा, तो देखा कि पीड़िता खून से लथपथ पड़ी हुई थी। बच्ची के बताते ही परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। जानकारी लगते ही सारन थाना प्रभारी और एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। आगे पढ़ें-12 विदेशी भाषाएं सीखकर दुनियाभर की महिलाओं को करने लगा इम्प्रेस, 'मैडम' भी इंडिया खिंची आने लगीं
210
जयपुर, राजस्थान. 12 विदेशी भाषाओं का जानकार यह शख्स चाहता, तो अच्छा-भला काम कर सकता था, लेकिन उसने इस हुनर का गंदा फायदा उठाया। वो ई-कॉमर्स बिजनेस (E-commerce business) के जरिये विदेशी महिलाओं को फंसाने लगा। उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में मुनाफ दिखाकर भारत बुलाता और फिर रेप करता। लेकिन कुछ महिलाओं ने हिम्मत करके इसका भंडाफोड़ दिया। रूपक चटर्जी नामक यह आरोपी कोलकाता का रहने वाला है। उसे मुंबई से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ पुर्तगाल की महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जीरो पर FIR दर्ज करके मामला आमेर के सदर थाने में उसके खिलाफ 17 सितम्बर को मामला दर्ज किया गया। लोकेशन के आधार पर उसे मुंबई से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ यूके की भी एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, दिल्ली के करोलबाग थाने में भी एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला दर्ज है। आगे पढ़ें एक बाबा की करतूत...
310
ढोंगी बाबा की कहानी
यह मामला अगस्त में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सामने आया था। जिले के नादियां बिलहरा में 'साकेत धाम' आश्रम बनाकर अपने गंदे कामों को अंजाम देने वाला स्वयंभू बाबा धर्मेंद्र दास दुबे अभी जेल में है। इस ढोंगी बाबा को आश्रम में रहने वालीं तीन महिलाओं के साथ रेप के इल्जाम में पकड़ा गया था। पुलिस को आश्रम से ड्रग्स के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें मिली थीं। आशंका है कि बाबा ने 50 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पाखंडी ने अपने आश्रम में एक गुप्त कमरा बना रखा था। इसमें शाम 6 से रात 11 बजे के बीच वो अश्लील वीडियो बनाता था। चूंकि इस दौरान बाहर बड़ी संख्या में लोग भजन-कीर्तन करते थे, इसलिए किसी को अंदर क्या चल रहा, इसका पता नहीं चल पाता था। महिलाओं को फंसाने जॉब पर रखे थे चेले...
410
ढोंगी बाबा का आश्रम नरसिंहपुर जिले से करीब 35 किमी दूर है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभी चार महिलाओं ने सटाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें एक पीड़िता नाबालिग है। आशंका है कि उसने कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पाखंडी गांव की तीन महिलाओं को अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रहा था। इससे पहले भी गांववालों ने कई महिलाओं के शोषण की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आगे पढ़िए इसी की कहानी...
510
पुलिस को आश्रम से 2 किलो गांजा भी मिला था। आशंका है कि आरोपी ड्रग्स का सप्लायर भी है। पुलिस ने आश्रम से 26 एमबी का डेटा जब्त किया था। इसमें अश्लील वीडियो भरे थे। हालांकि छापे की भनक लगने पर आरोपी ने अपने मोबाइल से 10 जीबी डेटा पहले ही डिलीट कर दिया था। आगे पढ़ें इसी की कहानी...
610
आरोपी ने कई राज्यों में अपना साम्राज्य फैला रखा था। इसके लिए उसने सेवादारों और चेलों को जॉब पर रखा हुआ था। ये लोग महिलाओं को ढूंढते थे। साथ ही पाखंडी बाबा को चमत्कारी बताकर प्रचार-प्रसार करते थे। करीब हफ्तेभर पहले ढोंगी बाबा अपने मोबाइल को डेटा किसी को दिखा रहा था, संभवत: तभी वो लीक हो गया। आगे पढ़ें इसी की कहानी...
710
ढोंगी बाबा ने प्रचार करा रखा था कि पांच मंगलवार-शनिवार को उसके दरबार में आने से गृहक्लेश दूर हो जाएगा। आरोप है कि ढोंगी के चेले लोगों को प्रसाद में नशा मिलाकर खिलाते थे। इससे वे मदहोश हो जाते थे। आगे पढ़ें इसी की कहानी...
810
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मेंद्र दास मूलत: बीतली गांव का रहने वाला है। वो बेहद झगड़ालू और गुंडा प्रवृत्ति का था। लिहाजा गांववालों ने उसके पूरे परिवार को खदेड़ दिया था। नांदिया के लोगों ने इन्हें शरण दी। तब आरोपी की उम्र 17-18 साल रही होगी। आगे पढ़ें इसी की कहानी...
910
बताते हैं कि यहां पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद धर्मेंद्र गायब हो गया। जब लौटा, तो गांव में हनुमानजी की मढ़िया के पास बैठकर पूजा-अर्चना करने लगा। आज इसी जगह पर उसका आश्रम है। इसके बाद गांववालों ने श्मशान भूमि का एक टुकड़ा इसके परिवार को रहने के लिए दे दिया। लेकिन यह सरकारी जमीनों पर कब्जा करने लगा। फिर 2010 में आश्रम की नींव रखी। आगे पढ़ें इसी की कहानी...
1010
पिछले 10 सालों में आरोपी ने आश्रम को भव्य रूप दे दिया। वहीं, अपने कथित चेलों और सेवादारों के जरिये अपने पाखंड का बाजार खड़ा कर दिया। फिलहाल, आरोपी के पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।