गाड़ी में आपत्तिजनक हालत में थीं ये 2 लड़कियां, पुलिसवालों ने टोका..तो इनके बॉयफ्रेंड्स ने बेरहमी से मार डाला

Published : Jul 04, 2020, 01:34 PM ISTUpdated : Jul 04, 2020, 01:52 PM IST

सोनीपत, हरियाणा. गोहाना में पिछले दिनों हुए दो पुलिसवालों के मर्डर के सिलसिले में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। आशा और सुशीला बुटाना गांव की रहने वाली हैं। इन्हें अमित नामक बदमाश ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। जब ये गाड़ी में आपत्तिजनक हालत में थीं, तभी दोनों पुलिसवाले वहां पहुंच गए थे। इन्हें वहां से जाने को कहने पर बदमाश भड़क उठे और पुलिसवालों की जघन्य तरीके से हत्या कर दी थी। इस मामले में अमित का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। वहीं, दूसरा आरोप गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि अमित ने फोन करके दोनों लड़कियों को बुलाया था। अमित ने नशे की पुड़ियां लड़कियों को दी थीं, जो उन्होंने अपने परिजनों को खिला दी थीं, ताकि किसी को उनके जाने का पता न चल सके। बताते हैं कि अमित और सुशीला की फरवरी में दोस्ती हुई थी। सुशीला और आशा दोनों पड़ोसी हैं। आशा 12वीं करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। बता दे कि बुटाना पुलिस चौकी से गश्त पर निकले एसपीओ कप्तान सिंह और सिपाही रवींद्र की 29 जून को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आगे पढ़िए पूरी कहानी...  

PREV
17
गाड़ी में आपत्तिजनक हालत में थीं ये 2 लड़कियां, पुलिसवालों ने टोका..तो इनके बॉयफ्रेंड्स ने बेरहमी से मार डाला

सिपाही रवींद्र ने गाड़ी और आरोपियों की तस्वीर अपने मोबाइल में खींच ली थी। इससे वे बौखला उठे थे। हत्या के बाद आरोपी सिपाही का मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप ने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए अमित से उसकी बहुत पुरानी दोस्ती थी। कार संदीप की थी। वे जींद के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। यहीं दोनों लड़कियां भी आ गईं। इनके साथ विकास और नीरज भी थे। ये दोनों अभी फरार हैं। दोनों लड़कियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन्हें अमित नशे की गोलियां उपलब्ध कराता था। लड़कियां ये गोलियां अपने परिजनों को खिला देती थीं, ताकि उनके जाने का किसी को पता न चले। हत्यावाले दिन आरोपी इन्हें रात करीब सवा बजे गांव छोड़कर चले गए थे।

27

मरने से पहले रवींद्र ने अपनी हथेली पर हमलावर की गाड़ी का नंबर लिख लिया था। इसी सुराग से पुलिस हमलावरों तक पहुंच गई। अमित एनकाउंटर में मार गिराया गया। वहीं, जींद के बीबीपुर निवासी संदीप को पकड़ लिया गया। आरोपी बरोदा क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। जब पुलिसवालों एसपीओ कप्तान सिंह और कांस्टेबल रवींद्र(28) ने उन्हें रोका, तो बदमाशों ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। हालांकि आरोपियों ने नंबर प्लेट बदल ली थी।

37

आरोपियों ने बेरहमी से एसपीओ कप्तान सिंह की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। वे अपनी ड्यूटी करते हुए जान गंवा बैठे।

47

पुलिस के जवान गश्त करते हुए वहां पहुंचे थे, जहां आरोपी गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे और अय्याशी कर रहे थे। पुलिसवालों ने उन्हें रोका था। इसी बात पर आरोपी उग्र हो उठे। यह तस्वीर कांस्टेबल रवींद्र की है।

57

यह डबल मर्डर बुटाना पुलिस चौकी से 800 मीटर दूरी पर हुआ था। आरोपियों ने एसपीओ कप्तान की छाती, गर्दन और सिर पर चाकू से वार किए थे। वहीं, कांस्टेबल रविंद्र की गर्दन व सिर पर वार किए थे। 
 (तस्वीर में कांस्टेबल रवींद्र सिंह और एसपीओ कप्तान सिंह।)

67

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने 8 टीमें गठित की गई थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस जींद के रोहतक रोड पर पहुंची थी। वहां एक बदमाश अमित को मार गिराया गया था। वहीं, संदीप को दबोच लिया गया था। मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

77

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संदीप।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories