Published : Feb 10, 2020, 07:55 PM ISTUpdated : Feb 10, 2020, 07:57 PM IST
गुरुग्राम. हरियाणा भाजपा नेता मुनेश गोदारा हत्याकांड में नई बात सामने आई है। मृतका की बहन मनीषा ने बताया मुनेश दीदी मुझसे अक्सर खाना बनाते समय ही बात करती थीं। शनिवार रात को भी वह मुझसे फोन पर बात कर रहीं थीं। इसी दौरान अचानक तेज धामाके की आवाज आई। बहन ने हेलो..हेलो कहा तो मुनेश बोली सुनील ने मुझे मेरी सिर में गोली मार दी है और फोन कट गया। इतना सुनते ही मनीषा ने अपने भाई को फोन वहां जाने के लिए कहा। जब तक वो वहां पहंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। कमरे में चारों तरफ खून ही खून बह रहा था और आरोपी मौके से फरार था।
जानकारी के मुताबिक सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की शनिवार रात में हत्या करके फरार हो गया है। आरोपी सुनील मूल रूप से चरखी दादरी का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में पीएसओ के पद पर नौकरी करता है। वह पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ गरुग्राम के सेक्टर-93 के स्पेस सोसायटी में एक किराए के फ्लैट में रहता था।
25
मृतक महिला हरियाणा में किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री थी। वह चरखी दादरी में राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं। वह यहां पर पार्टी की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, मुनेश और सुनील की शादी साल 2013 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा था। मुनेश गोदारा अपनी एक सहेली के कहने पर साल 2013 में राजनीति में आई थी।
35
पड़ोसियों के मुताबिक, सुनील और मुनेश में आए दिन आपसी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी। जिसको लेकर उसका पति उससे झगड़ता था। उसको लगता था कि उसकी पत्नी का उस युवक के साथ अफेयर चल रहा है।
45
शनिवार रात दोनों पति-पति में अन्य युवक को लेकर बहस चल रही थी। इसी दौरान गुस्से में आकर सुनील ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से दो गोली मुनेश को मारी दी। इससे दौरान मुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
55
आरोपी के पिता ने अपनी बहू के प्रेमी की पत्नी के खिलाफ मामला इसलिए दर्ज कराया गया है कि क्योंकि उसे सब कुछ पहले से ही पता था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।