किसानों ने दिल्ली को घेरा, PHOTOS में देखिए आंदोलित किसानों को रोकने पुलिस कैसा कर रही बर्ताव

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए निकले पंजाब के किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोककर रखा गया है। वहीं, हरियाण के किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। पिछले लंब समय से धरना-प्रदर्शन करते आ रहे किसानों ने 26 से 28 नवंबर तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। आंदोलन के दूसरे दिन सुबह जब किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, तो पुलिस ने फिर उन पर पानी की बौछारें छोड़ीं। आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया। सड़कों पर पत्थर रखकर पुलिस ने रास्ते जाम कर रखे हैं। बावजूद किसान खेतों के जरिये आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बैरिकेड्स तोड़ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने किसानों से बातचीत के जरिये समस्या का हल निकालने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आंदोलन खत्म करने की अपील की है।  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की आवाज नहीं दबानी चाहिए। उसे तत्काल इस संबंध में बात करनी चाहिए। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसान आंदोलन खत्म करें। उसे लेकर जो भी भ्रम होगा, उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने 3 दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। सरकार बातचीत को तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि नया कृषि कानून समय की जरूरत है। यह एक क्रांतिकारी पहल है। देखें कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2020 5:04 AM IST / Updated: Nov 27 2020, 05:41 PM IST

127
किसानों ने दिल्ली को घेरा, PHOTOS में देखिए आंदोलित किसानों को रोकने पुलिस कैसा कर रही बर्ताव

जानें क्या है वजह...
बता दें कि केंद्र सरकार कृषि से जुड़े तीन कानून लेकर आई है। कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन-कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020। किसान इसे अपने लिए नुकसानदेह बता रहे हैं। इस आंदोलन में पंजाब, हरियाणा और यूपी के करीब 1 लाख किसानों के शामिल होने की बात कही जा रही है। किसान संगठनों का ने कहा है कि अब पुलिस जहां रोकेगी, वे वही बैठकर धरना देंगे। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का फायदा नहीं मिलने की बात सरासर गलत है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तो इन कानूनों को क्रांतिकारी कदम बता रहे हैं।

227

आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद पगड़ी से आंसू पोछते आंदोलनकारी किसान।

327

किसानों को खदेड़ने कई जगह पुलिस ने लाठियां बरसाईं।

427

आंदोलन के दौरान महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। खान-पान की व्यवस्था कर रही हैं।

527

जगह-जगह किसान जमे हुए हैं। दूसरे चित्र में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस।

627

पानी की बौंछारें भी किसानों को पीछे नहीं हटा सकीं।

727

कही जगह पुलिस ने पानी की बौछारों के अलावा हल्का बल प्रयोग किया।

827

आंदोलन में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

927

किसान आंदोलन का शुक्रवार को दूसरा दिन है। वे सड़कों पर जमे हुए हैं।

1027

हरियाणा बार्डर पर किसानों ने डेरा जमा रखा है।

1127

किसानों का कहना है कि जब तक सरकार यह कानून वापस नहीं लेती, आंदोलन चलता रहेगा।

1227

कई जगह पुलिस और आंदोलनकारियों की झड़प हुई।

1327

आंदोलनकारियों को काबू में करने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

1427

पुलिस ड्रोन से माहौल पर नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी विकट परिस्थित को काबू में किया जा सके।

1527

हरियाणा में जगह-जगह किसान सड़कों पर बैठे हुए हैं।

1627

इस तरह पत्थर रखकर हाईवे जाम किए गए हैं, ताकि किसान दिल्ली नहीं पहुंच सकें।

1727

आंदोलनकारियों को रोकने पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं और आंसू गैस के गोले दागे।

1827

कुछ जगहों पर पुलिस को लाठी चार्ज करके आंदोलनकारियों को खदेड़ना पड़ा।

1927

योगेंद्र यादव को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रोक दिया गया।

2027

हरियाणा बार्डर पर जगह-जगह आंदोलनकारी जमे हुए हैं।

2127

पुलिस ने बड़ी संख्या में किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है।

2227

किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा और दिल्ली में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

2327

किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर लंबा जाम लगा रहा।

2427

कई जगह पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हुई।

2527

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने किसानों ने आंदोलन वापस लेने की मांग की है। बता दें कि किसानों ने पहले ही दिल्ली कूच का ऐलान किया था।
 

2627

इस तरह दिल्ली में घुसने की कोशिश करते रहे आंदोलित किसान।

2727

आंदोलन के पहले दिन की तस्वीर।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos