Published : Oct 09, 2019, 11:02 AM ISTUpdated : Oct 09, 2019, 11:27 AM IST
नामांकन वापसी के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा में उम्मीदवारों की स्थिति साफ़ हो गई है। राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए जहां कई उम्रदराज दिग्गज मैदान में दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं, वहीं इस बार सभी पार्टियों से युवा नेता भी विधानसभा में जाने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। सिर्फ आदित्य ठाकरे ही नहीं बल्कि दर्जनों युवा नेता चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आइए अलग-अलग पार्टी के इन युवा नेताओं और उनकी सीट के बारे में जानते हैं-
शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की उम्र 29 साल है। वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे आदित्य परिवार के पहले सदस्य हैं।
214
खानदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से का टिकट काटा गया है। एकनाथ खड़से को उम्मीदवारी देने की जगह उनकी बेटी रोहिणी को मैदान में उतारा गया है। 36 साल की रोहिणी मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
314
सोलापुर में भारी विरोध के बावजूद सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे को कांग्रेस से टिकट मिला है। 38 साल की प्रणीति कांग्रेस का युवा चेहरा है।
414
इस बार महाराष्ट्र में कांग्रेस के टिकट पर राज्य का सबसे काम उम्र का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। बांद्रा ईस्ट सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे यंगेस्ट उम्मीदवार का नाम जीशान सिद्दीकी है। 27 साल के जीशान को जिस वक्त टिकट मिल रहा था, कई स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उनके नाम पर आपत्ति जताई थी।
514
लातूर के ग्रामीण और शहर दोनों विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। अमित देशमुख के साथ-साथ इस बार उनके छोटे भाई धीरज देशमुख को भी लातूर ग्रामीण से टिकट मिला है। 36 साल के धीरज पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है।
614
अहमदनगर शहर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान विधायक संग्राम जगताप को मैदान में उतारा है।
714
रायगढ़ से ही से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता अदिति तटकरे भी चुनाव लड़ रही हैं।
814
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों को उतारा है जिसमें बेलापुर सीट से गजानन काले चुनाव मैदान में हैं।
914
महाराष्ट्र में हड़सर से भाजपा नेता योगेश तिलेकर भी चुनाव लड़ रहे हैं।
1014
राकांपा के कद्दावर नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मुंब्रा-कलवा क्षेत्र में वे चुनाव लड़ रही है। आव्हाड के खिलाफ तगड़ा उम्मीदवार न मिलनेपर अंतिम समय में उद्धव ठाकरे ने इस सेलिब्रेटी को मैदान में उतारा है, जिसकी चर्चा महाराष्ट्र में हो रही है। दिपाली सय्यद मराठी की मशहूर अभिनेत्री है।
1114
शरद पवार की तीसरी पीढ़ी से भी राजनीतिक वारिस सामने आ गया है। शरद के पोते रोहित पवार भी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। कर्जत विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रोहित की उम्र 34 साल है।
1214
कोल्हापुर से डीवाई पाटिल के पोते ऋतुराज पाटिल पहली बार मैदान में उतरे हैं। 29 साल के ऋतुराज कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
1314
डॉ परिणय फुके साकोली में कांग्रेस के नाना पटोले के मुकाबले में मैदान में हैं।
1414
पूर्व मुख्यमंत्री नारायन राणे के बेटे नीतेश राणे भाजपा के टिकट पर कणकवली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। हालांकि अलायंस होने के बावजूद 37 साल के नीतेश के खिलाफ शिवसेना ने अपना कैंडिडेट उतारा है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।