धनिया के बीज
हरा धनिया, धनिया पाउडर और धनिया के बीज का इस्तेमाल लगभग हर किचन में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह धनिया के बीच इंसुलिन के सिक्रीशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह हाइपोग्लाइकेमिक प्रोसेस को बेहतर करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। आप रोज रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया के बीज भिगो दें और सुबह इसे गर्म करके इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।