हेल्थ डेस्क: मसालों में छोटी इलायची को सबसे खुशबूदार कहा जाता है। हर घर में आपको छोटी इलायची मिल जाएगी। खाने से लेकर चाय तक में इलायची मिलाकर उसका स्वाद बढ़ा दिया जाता है। लेकिन ये छोटी सी इलायची सिर्फ स्वाद बढ़ाने के ही काम नहीं आती। सेहत पर भी छोटी इलायची का काफी प्रभाव पड़ता है। अगर आप रोज रात को सोने से पहले अपने दांत के नीचे एक छोटी सी इलायची दबा लेंगे तो आपकी बॉडी में चमत्कारिक 7 प्रभाव पड़ेंगे।
रात को एक हरी इलायची दांत में दबाने से आपके मुंह की बदबू दूर हो जाएगी। वैसे भी छोटी इलायची को माउथफ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया ही जाता है। अगर मुंह से भी दुर्गन्ध आती है, तो आप रात को अपने मुंह में एक छोटी इलायची लेकर सोया करें।
27
छोटी इलायची कब्ज में काफी राहत देती है। कब्ज की वजह से ही इंसान को कई अन्य बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आपने कब्ज पर विजय पा ली तो समझिये कई बीमारियों पर फतह कर ली। कब्ज को इलायची से दूर किया जा सकता है। तो एक इलायची आपको कई अन्य बिमारियों से भी बचा सकती है।
37
अगर आपको गाड़ी में सफर करते हुए उलटी आती है, तो इसका भी उपाय है इलायची। सफर के दिन से पहले अगर आप अपने मुंह में इलायची रखकर सोएंगे, तो आपको ट्रेवल करते हुए उलटी होने के चान्सेस कम हो जाएंगे। इसके साथ ही सफर के दौरान भी आप मुंह में एक इलायची रखें।
47
इलायची के अंदर एक ख़ास तेल ,मौजूद होता है। जब आप सोते हुए इसे दांत के नीचे दबाकर रखते हैं, तो ये तेल मुंह में रिलीज होकर बॉडी के अंदर जाता है। एसिडिटी में काफी कारगर होता है। इससे पेट की अंदरूनी लायनिंग मजबूत होती है। साथ ही पेट में जमा एसिड भी धीरे-धीरे हट जाता है।
57
इलायची अस्थमा में भी काफी कारगर है। जिन्हें साँस लेने में दिक्कत होती है वो इलायची खा सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में अस्थमा मरीजों को सर्दी में रोज एक इलायची तो खानी ही चाहिए।
67
इलायची आपको वजन घटाने में भी मदद करता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो रोज एक इलायची जरूर खाएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको वेट लॉस में मदद करेंगे।
77
रोज एक इलायची खाने से आप तनाव यानि स्ट्रेस से दूर रहेंगे। जी हां, रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इलायची में स्ट्रेस भगाने के गुण होते हैं। ऐसे में मुंह में एक इलायची दबाकर रखने से स्ट्रेस लेवल कम करने में आपको मदद मिलेगी।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.