85 लाख खर्च करके इस एक्टर ने बढ़ाएं 3 इंच हाइट,जानें क्या होता है लेग लेंथिंग सर्जरी

Published : Dec 31, 2022, 02:39 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसकी लंबाई अच्छी खासी हो। लेकिन एक उम्र के बाद लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है। ग्लैमर इंडस्ट्री में तो लंबाई बहुत मायने रखता है। हॉलीवुड के एक एक्टर ने 38 साल की उम्र में अपनी लंबाई बढ़वाई है। उस एक्टर का नाम हैं रिचा रोटेला। उन्होंने 3 इंच हाइट बढ़ाने के लिए 85 लाख रुपए खर्च किए। हालांकि उन्होंने हाइट बढ़ाने वाले प्रोसीजर को काफी दर्दनाक बताया। तो चलिए नीचे बताते हैं एक्टर के अनुभव के साथ-साथ क्या होता है लेग लेथिंग सर्जरी....

PREV
16
85 लाख खर्च करके इस एक्टर ने बढ़ाएं 3 इंच हाइट,जानें क्या होता है लेग लेंथिंग सर्जरी

संयुक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले रिचा रोटेला (Richa rotella) अपनी छोटी हाइट से परेशान थे। वो 5 फीट 5 इंच के थे। वो अन्य कलाकारों और दोस्तों से छोटे थे। ये बाद उन्हें खलती थी। जिसके बाद उन्होंने  लेग लेंथिंग सर्जरी (Leg Lengthening Surgery)  कराने का फैसला किया।

26

 लेग लेंथिंग सर्जरी के जरिए एक्टर ने अपनी हाइट को 3 इंच बढ़ाया है। सर्जरी के बाद उन्होंने कहा कि अब लड़कियों को डेट करना और एक्टिंग कर पाना आसान हो गया है। उनकी हाइट उनके सपनों में बाधा बन रही थी। वो फेमस एक्टर बनने की ख्वाहिश रखते हैं लेकिन हाइट कम होने की वजह से अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने  सर्जरी कराई।
 

36

बचपन से लंबा होने की ख्वाहिश को उन्होंने 38 साल की उम्र में 85  लाख रुपए खर्च करके पूरे किए। उन्होंने सर्जरी का प्रोसेस का वर्णन '80दिनों के नर्क'के रूप में किया।  उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक और महंगा था। सर्जरी के बाद मैं व्हीलचेयर पर था। तीन महीने तक घर में पड़ा रहा। शुरू में बैसाखी के सहारे पैरों पर खड़ा हुआ और फिर धीरे-धीरे चलना शुरू किया। अब वो बिना किसी सहारे के चलते हैं। लेकिन फिजियोथेरपी अभी भी हो रही है।

46

लेग लेंथिंग सर्जरी में पैरों की लंबाई 3 इंच से 6 इंच तक बढ़ाया जा सकता है। इस सर्जरी में डॉक्टर मरीजों की फीमर या जांघ की हड्डियों को तोड़ते हैं इसके बाद धातु की कीलें डालते हैं। 

56

इसके बाद इसे एडज्सट किया जा सकता है। चुंबकीय रिमोट कंट्रोल के साथ इन कीलों को हर दिन तीन महीने तक थोड़ा-थोड़ा बढ़ाया जाता है। हड्डियों को धीरे-धीरे लंबा करने में काफी वक्त लगता है। मरीज के पैरों को ठीक होने में महीनों लग सकते हैं। एक इंच लंबाई बढ़ाने में करीब 25 दिन लगते हैं। जबकि तीन इंच लंबाई बढ़ाने में ढाई से तीन महीने का वक्त लगता है।
 

66

इस सर्जरी में कितना खर्च होगा वो इस बात पर निर्भर करता है कि लंबाई कितनी बढ़ानी है। 60 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ 20 लाख तक खर्च हो सकते हैं। 

और पढ़ें:

NEW YEAR 2023:नए साल पर घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, आर्थिक नुकसान से रहेंगे दूर

Happy New Year 2023: नया साल खुशियों के गुलजार हो, अपने चाहनेवालों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories