हजारों रुपए की क्रीम को फेल कर देता है सरसों का तेल, कुछ बूंदों से ही होने लगता है ऐसा चमत्कार

Published : Feb 15, 2021, 02:19 PM ISTUpdated : Feb 15, 2021, 02:20 PM IST

हेल्थ डेस्क: भारत में कई तरह के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इनका इस्तेमाल खान-पान से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। आज के समय में आपको मार्केट में कई महंगे तेल मिल जाएंगे जिनका दावा होता है कि वो स्किन के साथ हेल्थ को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इन तेलों की कीमत हजारों रुपए होती है। लेकिन इतने पैसे  खर्च कर ख़रीदे गए तेल आपको फायदा नहीं पहुंचाते। लेकिन पुराने समय से इस्तेमाल हो रहे सरसों के तेल के बेनिफिट आज के समय में लोगों को नहीं पता। महंगे प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग के कारण सरसों का तेल अपनी वैल्यू खोता जा रहा है। जबकि इस तेल की कुछ ही बूंदें आपकी स्किन के लिए जादू कर सकती है। आइये आपको बताते हैं कैसे स्किन के लिए वरदान है सरसों का तेल...  

PREV
16
हजारों रुपए की क्रीम को फेल कर देता है सरसों का तेल, कुछ बूंदों से ही होने लगता है ऐसा चमत्कार

सरसों का तेल बेहतरीन मॉइस्चराजार का काम करता है। इसे स्किन में लगाने से ड्राई चेहरा दमकने लगता है। ठंड में सरसों के तेल से चेहरे की मालिश करनी चाहिए। 

26

सरसों के तेल में बेसन और हल्दी मिला कर लगाएं। इससे स्किन की रंगत निखर जाती है। साथ ही इसके बाद स्किन टोन भी चमक उठता है। 

36

अगर धूप में रहने की वजह से आपकी स्किन टैन हो गई है, तो इन्फेक्टेड एरिया में सरसों का तेल लगाएं। ये टैनिंग को कम कर देगी। 
 

46

ठंड में होंठ फटना भी बड़ी समस्या है। इससे बचाव में सरसों का तेल काफी मदद करता है। रोज सोते समय होंठ पर सरसों का तेल मलें। आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे। 

56

चेहरे के कालेपन को दूर करने में भी सरसों का तेल काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे स्किन टोन निखरता है। 

66

सरसों के तेल में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से अगर हर रात तेल लगाकर सोया जाए तो स्किन में कसावट आ जाती है। 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories