सब्जी में ही नहीं नाभि में भी डालें सरसों को तेल, 1 बूंद से होगी हजारों बीमारियां खत्म

Published : Dec 05, 2020, 03:59 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : कड़वे तेल के नाम से मशहूर सरसों का तेल अपनी तासीर और गुणों के कारण मशहूर है। खाने के साथ कई तरह की परेशानियों में औषधि के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। ठंड के दिनों में सब्जियों में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने की सलह दी जाती है। लेकिन ये तेल सब्जी में ही नहीं बल्कि नाभि में डालने से भी काफी फायदा होता है। दांतों की तकलीफ से लेकर चेहरे के मुंहासों के लिए ये कारगार है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे 1 बूंद सरसों का तेल नाभि में लगाने से आपके कई सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

PREV
19
सब्जी में ही नहीं नाभि में भी डालें सरसों को तेल, 1 बूंद से होगी हजारों बीमारियां खत्म

सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने से लेकर कई सारी चीजों में किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से ठंड के दिनों में इसका इस्तेमाल लाभकारी माना जाता है।

29

अक्सर हमने बड़े-बुजुर्ग लोगों को कहते हुए सुना होगा कि नाभि में सरसों का तेल लगना चाहिए। दरअसल, नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है। रात सोने से पहले अगर एक बूंद तेल भी नाभि में डालते हैं तो हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।

39

नाभि में रोजाना तेल लगाने से फटे हुए होंठ नर्म और गुलाबी हो जाते हैं। इसके साथ ही इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक होता है।

49

अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या है या वजन ज्यादा होने के कारण अगर आपके पैरों में सूजन रहती है, तो नाभि में सरसों का तेल लगाने से सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।

59

सरसों का तेल नाभि पर लगाने से घुटने के दर्द में राहत मिलती है। किसी भी प्रकार की तकलीफ में सरसों के तेल की मालिश भी लाभदायक होती है।

69

नाभि पर सरसों का तेल लगाने से हमारे चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। साथ ही  पिंपल्स और दाग-धब्बे ठीक होते है, इसलिए आपको रोजाना नाभि पर सरसों तेल लगाना चाहिए।

79

नाभि पर सरसों तेल लगाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। वहीं, पेट का दर्द भी कम होता है। इससे अपच, फूड पॉइजनिंग, दस्त, मतली जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है।

89

नाभि प्रजनन तंत्र से जुड़ी हुई होती है। इसलिए नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता विकसित होती है। इससे महिलाओं के हार्मोन संतुलित होते हैं और गर्भधारण की संभावना बढ़ती है।

99

पीरियड से संबंधित समस्याओं से आजकल हर दूसरी महिला परेशान रहती है। अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द हो तो रूई के फाहे में थोड़ा सा तेल लगाकर नाभि में लगाने से ये दर्द तुरंत दूर हो जाता है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories