खूबसूरती के चक्कर में लड़की ने खराब कर लिए होठ, जानें क्या है Botox injection जो इंग्लैंड में हुआ बैन

Published : Oct 01, 2021, 04:21 PM ISTUpdated : Oct 02, 2021, 09:06 AM IST

इंग्लैंड. यहां बोटॉक्स स्टाइल इंजेक्शन और लिप फिलर को 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए बैन कर दिया गया है। बोटॉक्स इंजेक्शन नसों से कुछ केमिकल सिग्नल को रोक देता है। ज्यादातर मसल्स सिग्नल्स को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इस इंजेक्शन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल चेहरे की मांसपेशियों पर किया जाता है। माथे और आंखों के आसपास की झुर्रियों के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साइड इफेक्ट काफी ज्यादा होते हैं। ऐसे में इंग्लैंड में इसे बैन करने का फैसला किया गया है। इस फैसले को लेकर कई लोगों ने खुशी जाहिर की। इन्हीं में से एक महिला एना रसेल है। जानें क्या है बोटॉक्स इंजेक्शन और लिप फिलर, इससे क्यों है बचने की जरूरत...?

PREV
16
खूबसूरती के चक्कर में लड़की ने खराब कर लिए होठ, जानें क्या है Botox injection जो इंग्लैंड में हुआ बैन

Botox एक तरह की दवा होती है, जो मसल्स को कमजोर या पैरालाइज बना देती है। हालांकि इसका कम डोज काम का भी होता है। कम डोज के इस्तेमाल से स्किन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल दूसरे मेडिकल ट्रीटमेंट में भी किया जाता है।  

26

एना रसेल ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि 18वें जन्मदिन से पहले मैं सेलेब्रिटी जैसा दिखने के लिए लिप फिलर करवाने का फैसला किया। लेकिन इसके बाद कई सालों तक दर्द सहती रही। लिप फिलर एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसमें आपके होठ का ट्रीटमेंट किया जाता है। 

36

एना रसेल ने कहा कि जब वह सिर्फ 17 साल की थीं, तब उन्होंने तीन साल तक लिप फिलर के साइट इफेक्ट को झेला है। उनके होठों के आस-पास कुछ गांठ हो गई थी।  
 

46

एडिनबर्ग की रहने वाली एना रसेल ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लिप फिलर और बोटॉक्स ट्रीटमेंट पर रोक लगाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उस उम्र में मैं खुद के लिए फैसले लेने के लिए बहुत छोटी थी।

56

एना अब 22 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके होंठ बहुत पतले थे, लेकिन ऑपरेशन के बाद वह हर दिन रोती थी। यह मेरी उम्र के लोगों के साथ एक चलन बन गया था। मैंने भी दूसरों को देखकर खुद पर कराने का फैसला किया था। 

66

एना ने कहा कि इसने मेरे पूरे चेहरे को बदल दिया। सालों तक मैंने खुद को शीशे में नहीं देखा। मैं नहीं चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और युवा के साथ हो।  

नोट- खबर में इस्तेमाल की गईं सभी फोटो सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

Recommended Stories