Published : Apr 08, 2021, 03:58 PM ISTUpdated : Apr 08, 2021, 03:59 PM IST
हेल्थ डेस्क। कोरोना महामारी का दूसरा दौर पहले से कम खतरनाक नहीं साबित हो रहा है। रोज ही कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वैसे, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन का काम भी जोरों पर चल रहा है, लेकिन इसे लेकर हर किसी को सावधानी बरतना जरूरी है। बता दें कि कोरोना महामारी के दोबारा तेजी से फैलने की वजह से देश के कई हिस्सों में नाइट कर्फ्यू से लेकर लॉकडाउन तक लगाया जा रहा है। ऐसे में इससे बचाव के लिए खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए भोजन में इस तरह की चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके। बता दें कि कोरोना का संक्रमण उन लोगों को जल्दी होता है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप अपनी डाइट में ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। जानें इनके बारे में। बता दें कि एशियानेट न्यूज हेल्थ टिप्स देने वाली एक सीरीज चला रहा है, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जाएंगी।
कोरोनावायरस महामारी से इम्यूनिटी का महत्व समझ में आया है। मेलबॉर्न यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए रिसर्च में पाया गया कि मजबूत इम्यून सिस्टम वायरस से लड़ सकता है और संक्रमण से आपको ठीक होने में मदद कर सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि इम्यूनिटी मजबूत बने, तब ये कुछ ड्रिंक्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
26
अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और तरबूज मिलने लगे हैं। तरबूज में पानी की मात्रा काफी होती है। इसके अलावा, तरबूज का रस डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर कर देता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं। यह किसी भी तरह के फ्लू को कम करता है। इसके सेवन से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है। तरबूज का रस पीने से खून साफ होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है।
36
टमाटर के जूस में फोलेट होता है। यह किसी भी तरह के संक्रमण के खतरे को कम करता है। टमाटर में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करते हैं। ताजे टमाटर का जूस पीने से काफी फायदा होता है। टमाटर को उबाल कर भी उसे गाढ़ा कर नमक व काली मिर्च डाल कर पिया जा सकता है।
46
मूली का जूस मूली का जूस स्वाद में कुछ तीखा होता है, लेकिन यह काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से सफेद रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है। यह बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है। इससे किसी भी तरह का संक्रमण दूर होता है। हफ्ते में 2-3 बार एक कप मूली का जूस पीना अच्छा रहता है।
56
लौकी का जूस पीने से भी शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें जिंक, मैग्नीशियम और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए पर्याप्त इम्यूनिटी देता है। इसलिए रोज एक कप लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए।
66
अगर चुकंदर और गाजर का मिक्स्ड जूस पिया जाए तो यह काफी फायदा करता है। इसमें काफी पोषक तत्व होते हैं। यह सूजन को कम करने के साथ जुकाम और फ्लू के लक्षणों में भी फायदा पहुंचाता है। इससे इम्यून सिस्टम काफी मजबूत हो जाता है। इससे शरीर को भी ताकत मिलती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.