हेल्थ डेस्क: आज के समय में लोग फिटनेस कॉन्शियस हो चुके हैं। सभी को समझ आ चुका है कि हेल्दी लाइफस्टाइल कितनी जरुरी है। इसके लिए कुछ जहां जिम जाते हैं वहीं कई लोग सिर्फ पार्क में वॉक करना पसंद करते हैं। कुछ लोग जिम में जाकर ट्रेडमिल पर वॉक करते हैं या फिर घर के अंदर ही ट्रेडमिल खरीद कर वॉकिंग प्रेफर करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर के अंदर ट्रेडमिल पर वॉक करने और खुले पार्क में वॉक करने में क्या अंतर है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं दोनों में से किस तरीके से वजन ज्यादा जल्दी लूज किया जा सकता है।
वॉक करना काफी अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है। साथ ही वजन भी घटता है। लेकिन ट्रेडमिल और पार्क दोनों जगह में से आखिर कहां वॉक करने से वजन ज्यादा जल्दी घटता है?इसका जवाब हम आपको देंगे।
27
एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, वॉक करने की क्रिया से ही वेट लॉस होगा। चाहे वो घर पर ट्रेडमिल पर हो चाहे पार्क में। लेकिन अगर आप बाहर वॉक करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
37
दरअसल, बाहर आपको कई तरह के चैलेंज जैसे हवा का बहाव आदि मिलेगा। इससे आप उनसे लड़कर आगे बढ़ेंगे जिससे कैलोरीज ज्यादा बर्न किया जा सकता है। इसके अलावा बाहर रास्ते ऊपर-नीचे होते हैं। इससे आपके मसल्स ज्यादा ब्रेक होंगे।
47
कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि बाहर वॉक करने से आप डिप्रेशन आदि से उबर सकते हैं। ये आपके स्ट्रेस लेवल को कम करता है। जब आप कम स्ट्रेस लेंगे तो आपका वेट जल्दी कम होगा।
57
हालांकि, बाहर वॉक करने के कुछ नुकसान भी हैं। खराब मौसम में आप बाहर नहीं जा पाएंगे और सड़क पर खतरा भी होता है। ऐसे में रास्ते पर वॉक करते हुए आपको काफी ज्यादा ध्यान रखना होता है। ऐसे में ट्रेडमिल पर वॉक करना ज्यादा सही रहता है।
67
ट्रेडमिल पर वॉक करते हुए आप कभी भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। सुबह-शाम या दोपहर आप कभी भी इसपर वॉक कर सकते हैं। साथ ही स्पीड भी आप अपने हिसाब से मेंटेन कर सकते हैं।
77
हालांकि, ट्रेडमिल पर वॉक करते हुए आपकी वाकिंग पॉस्चर खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं तो पार्क में घूमना ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि चाहें तो आप दोनों को ऑलटर्नेट कर सकते हैं। कुछ समय तक आप बाहर घूम सकते हैं तो कुछ समय के लिए ट्रेडमिल पर भी।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.