Published : Apr 21, 2022, 12:44 AM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 03:16 PM IST
हेल्थ डेस्क : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम सर्वोत्तम उपाय है। शरीर को फिट रखने के लिए अपनी बॉडी के मुताबिक एक्सरसाइज जरुर की जानी चाहिए। इससे हमें कई तरह के फायदे होते हैं। महिला हो या पुरुष दोनों को प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। एक्सरसाइज के जरिए पुरुष अपनी खोई हुई शक्ति को फिर से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे योग शास्त्र से लेकर आधुनिक विज्ञान में ये बात प्रमाणित है कि योग और व्यायाम, आसन क्रियाओं के जरिए पुरुष अपनी पावर को बढ़ा सकते हैं। देखें कैसे अपने जीवन में बढ़ाएं चुस्ती-फुर्ती...
योग में मेडीसन का कोई खर्च नहीं होता, इसमें साइड इफेक्ट का भी कोई समस्या नहीं है। कई सारी रिसर्च में ये बात कहीं गई है कि एक्सरसाइज या व्यायाम के जरिए अपनी शादीशुदा लाइफ को बेहतर किया जा सकता है।
25
योगा (Yoga)
सौ समस्या का एक हल है योगा, सांसों के उतार - चढ़ाव सके हम अपने शरीर की ना केवल इम्युनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि इससे शरीर की लचीलापन बढ़ता है। शरीर में फ्लेक्सविलिटी आने से अपने पार्टनर के साथ एक बेहतर आनंद पा सकते हैं। योग क्रियाओं के जरिए हम खुद पर नियंत्रण करके आनंद को कई गुना बढ़ सकते हैं।
35
YOGA के जरिए शरीर में एनर्जी का संचार होता है। इससे पति-पत्नी के संबंध भी बेहतर होते हैं। वहीं योग करने से स्टेबिलिटी आने से आप अधिक देर तक अंतरंग क्षणों का मजा ले सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि योग के जरिेए पुरुषों में स्टेमिना में भी वृद्धि होती है।
45
पैदल चलना( Walking)
सुबह शाम की वॉक हमारे फेफड़ों के साथ दिल के लिए बेहद मुफीद होती है। तेज कदमों के चलने से रक्त संचार बढ़ जाता है। इससे हमरी नसों में नई जान आती है। इस तरह केवल पैदल चलने मात्र से हमारी हेल्थ में सुधार होता है। तेज चलना, दौड़ना और इसी तरह खेल आदि के जरिए हम अपनी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकते हैं।
55
तैरना (Swimming)
तैरना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है।इससे पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है। एक स्टडी के मुताबिक, स्विमिंग करने वालों की स्टेबिलिटी बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों में जबरदस्त पावर भी होता है। सप्साह में यदि 3 दिन भी आधा घंटा स्वीमिंग की जाए तो ये सेक्सुअल एंड्यूरेंस बढ़ाने में सहायक होता है।
NOTE: शरीर में पावर बढ़ाने की ये जानकारी सामान्य अनुभव पर आधारित है, ज्यादा बेहतर होगा कि इस संबंध में डॉक्टर से परामर्श प्राप्त किया जाए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.