हीमोग्लोबिन से पता कर सकते हैं कैसी हैं आपकी इम्युनिटी, कम होने पर खाएं ये फल

हेत्थ डेस्क. कोरोना संक्रमण (coronavirus) की दूसरी लहर देश में तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश में इम्युनिटी पावर (immunity Power) बढ़ाने को लेकर चर्चा हो रही है। कोरोनाकाल में आपको इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ सकता है। इसके क्या मायने हैं। हम आपको बताते हैं। पुरुषों और महिलाओं में कितना हीमोग्लोबिन (hemoglobin) होना चाहिए। कौन-कौन से फल हैं जिन्हें खाने से इम्युनिटी पावर बढ़ा सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2021 5:52 AM IST / Updated: Apr 30 2021, 11:38 AM IST

16
हीमोग्लोबिन से पता कर सकते हैं कैसी हैं आपकी इम्युनिटी, कम होने पर खाएं ये फल

क्या होता है इम्युनिटी पावर?
शरीर में कई टाइप के वायरस और बैक्टीरिया होते हैं। इनमें से कुछ बॉडी के लिए हॉर्मफुल होते हैं। ऐसे में जो हमारे बॉड़ी में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते हैं, शरीर के अंदर के वायरस से लड़ने की शक्ति पैदा करते हैं, उसी ही इम्युनिटी कहा जाता है।

26


कैसे पता चलता है इम्युनिटी का स्तर?
इम्युनिटी टेस्ट अलग-अलग बीमारियों के हिसाब से होते हैं। कोरोना के लिए आईजीजी एंडीबॉडी टेस्ट से इम्युनिटी का लेवल पता चलता है। हीमोग्लोबिन से भी आपके शरीर की इम्युनिटी का पता चलता है। पुरुषों में 14 और महिलाओं 14 हीमोग्लोबिन से अगर कम है तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर की इम्युनिटी कमजोर है। 

36

कैसे बढ़ती है इम्युनिटी?
खान-पान से इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ-साथ ही एक्सरसाइज भी करना चाहिए। कई तरह की दवाएं भी आती हैं जिनके सेवन से इसे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन सबसे अच्छा तरीका आपका खान-पान होता है। 

46

पर्याप्त नींद के बाद
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सुबह के वक्त जल्दी उठना। रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है। कम नींद से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हॉर्मोन के लेवल में बढ़ोतरी होती है। जो हमारे इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करता है।

56

धूप भी होती है फायदेमंद
जल्दी उठने के साथ ही नियमित तौर पर वॉकिंग और कसरत या योग करना भी जरूरी है। हल्के हाथों से शरीर की मालिश भी करेंगे तो और भी बेहतर रहेगा। मॉर्निंग वॉक, मालिश और योग करना चाहिए। शरीर को सुबह की 20 से 30 मिनट तक धूप भी मिल सके।

66

लहसुन, अदरक, खट्‌टे फल खाइए
लहसुन, अश्वगंधा और अदरक जैसी हर्ब्स में हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने की क्षमता होती है। रोज की डाइट में कुछ खट्‌टे फल शामिल करें। नींबू, संतरे, मौसंबी जैसे फलों का सेवन करें। कम से कम एक आंवला खाना खाएं।  

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos