Published : Dec 19, 2020, 01:43 PM ISTUpdated : Dec 19, 2020, 01:59 PM IST
हेल्थ डेस्क. दोस्तों आज की हमारी वेट लॉस की जादुई कहानियों में हम एक ऐसे योद्धा के बारे में बताएंगे जिसने लगभग 6 महीने में अपना 30 किलो वजन कम किया। ये जर्नी उसके लिए काफी चैलेंजिंग रही क्योंकि बिना डेडिकेशन इतना वजन कम करना मुश्किल है। यहां हम ये भी बताएंगे कि उसने किस डाइट और वर्कआउट को फॉलो किया, उनका मोटिवेशन क्या था, उनकी लाइफ में क्या-क्या कठिनाइयां आईं। इस स्टोरी से इंस्पायर होकर आप भी अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर सकेंगे।
ये कहानी है शुभम सिंघल (Shubham Singhal) की जो बचपन से काफी हेल्दी थे और इसलिए वे मान चुके थे कि उनका वजन कम नहीं होगा। उन्होंने कभी अपना वजन कम करने के बारे में सोचा भी नहीं था और फिर ऐसा करते-करते 12th क्लास तक उनका वजन लगभग 91 किलो हो चुका था। उनकी हाइट कम यानि 5.4 फीट होने के कारण वे काफी हैवी लगते थे।
212
शुभम ने मीडिया को बताया कि स्कूल के फ्रेंड्स उनके बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें काफी टोकते और मजाक भी बनाते थे। बस फिर क्या था उनके पास कोई जवाब न होने के कारण वे चुपचाप उनकी बात को सुन लेते थे।
312
घर वालों ने उनके बढ़े वजन को लेकर चिंता जाहिर की और उनसे बात की। लेकिन उनकी लाइफ में मोड़ उस समय आया, जब उनकी बहन ने उन्हें मोटिवेट किया और अपने साथ जिम ज्वाइन करने को कहा। बस फिर क्या था शुभम ने अपनी बहन के साथ जिम ज्वॉइन किया और धीरे-धीरे उन्हें रिजल्ट मिलना शुरू हो गए।
412
जब उन्हें रिजल्ट मिले तो उन्होंने मन में ठान लिया था कि अब तो मैं अपने आप को चेंज करके ही रहूंगा और आज रिजल्ट आप सबके सामने हैं। पहले वे 61 किलो तक आए लेकिन समय वे काफी पतले हो गए थे इसलिए उन्होंने कुछ समय बाद 10-11 किलो मसल्स मास भी बढ़ाया था।
512
शुभम ने बताया कि मैं काफी खाता था लेकिन जब मैं कपड़े खरीदने जाता था तो दुकानदार ये कहकर लौटा देता था कि आपके नाप के कपड़े नहीं हैं। या तो आप वजन कम करो या फिर कपड़े सिलवाकर पहनो। बस फिर क्या था यही बात मेरे मन में घर कर गई और मैंने मन में ठान लिया कि मैं अपना वजन कम करके ही रहूंगा। मैं जब शुरू में जिम गया तो मुझसे कोई भी वर्कआउट नहीं होता था क्योंकि मेरा वजन काफी अधिक था।
612
मैंने हार नहीं मानी और मेहनत करता गया। फिर धीरे-धीरे मुझे रिजल्ट मिलने लगे और मैं सेल्फ मोटिवेट होता गया। फिर ऐसा करते-करते मैं 4 महीने में 91 किलो से 75 किलो तक आ गया था।
उसके बाद मेरा वजन कम होना बंद हो गया और मैं डिमोटिवेट होने लगा। लेकिन मैंने अपनी डाइट मैं कुछ बदलाव किए और मेरा वजन कम होना फिर से शुरू हो गया। और आखिरकार लगभग 6 महीनों में मेरा वजन 30 किलो कम होकर 61 किलो हो गया।
712
सुभम का डाइट प्लान
नाश्ते से पहले :
1 लीटर पानी
नाश्ता (Breakfast): स्मूदी
250 ml स्किम्ड मिल्क
1 चम्मच पीनट बटर
दालचीनी पाउडर
हॉर्लिक्स प्रोटीन
एक केला
स्नेक्स (Snacks):
6 बादाम और एक सेब
812
लंच (Lunch): सलाद
1 कप छोले और सोया चंक्स
1 स्पून ऑलिव ऑयल में उबली हरी सब्जियां
प्री-वर्कआउट:
ब्लैक कॉफी
वर्कआउट के बाद :
7 एग व्हाइट
912
डिनर (Dinner):
1 चपाती
पनीर भुर्जी
1 कप सलाद
रात के खाने के बाद:
200 मिली स्किम्ड मिल्क
8-10 बादाम
1012
शुभम ने बताया कि मुझे शुरूआत में हेल्थ के बारे में नॉलेज नहीं थी लेकिन मैंने इंटरनेट से ही सब कुछ सीखा और अपना वजन कम किया। जब मेरा बेसिक क्लियर हो गया तो उसके बाद मेरे जिम ट्रेनर्स ने भी मेरी काफी मदद की।
1112
इंटरनेट से सीख कर ही मैंने कैलोरी डेफेसिट में अपना डाइट प्लान और वर्कआउट प्लान तैयार किया। शुभम ने बताया कि उन्होंने सिर्फ लो कार्ब डाइट और कार्ब साइकिल डाइट को ही फॉलो किया था। शुभम ने बताया कि सबसे पहले अपने गोल को समझें और उसके मुताबिक ही अपनी जर्नी शुरू करें। क्योंकि कई लोग अपने वजन कम करने को अधिक अहमियत देते हैं न कि फैट कम करने पर।
1212
यदि आपको किसी बारे में नॉलेज नहीं है तो इंटरनेट पर सर्च करें वहां से आपको तुरंत जानकारी मिल सकती है। जोश-जोश में अधिक वजन उठाने या ओवर एक्सरसाइज करने की कोशिश न करें ये फायदा की जगह नुकसान दे सकता है। फैट लॉस जर्नी के दौरान धैर्य जरूर रखें क्योंकि कुछ दिन में रिजल्ट नहीं मिलते।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.