मुंह से होकर जाता है कई बीमारियों का रास्ता, जानिए कैसे करना चाहिए ब्रश...

Published : Dec 16, 2020, 12:22 PM IST

आमतौर पर लोग फिजिकल और स्किन हेल्थ को लेकर काफी सजग होते हैं, लेकिन ओरल हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। दांतों की ठीक से साफ-सफाई न करना कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। ठीक से दांतों की साफ-सफाई नहीं करने से कैविटीज का खतरा बढ़ जाता है। दांतों में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। जो दांतों की इनेमल को खराब करने लगते हैं। इससे दांतों में छेंद हो जाते हैं। वे सड़ने लगते हैं। ओरल हेल्थ की ओर ध्यान नहीं देने से मसूड़ों की समस्याएं होने लगती हैं। मसूड़े सूजने लगते हैं। मसूड़ों की बीमारियां ह्रदय रोग को बढ़ावा देती हैं। इसलिए दांतों की अच्छे से सफाई जरूरी है। जानते हैं टूथ ब्रश करने और मुंह की सफाई का सही तरीका...  

PREV
16
मुंह से होकर जाता है कई बीमारियों का रास्ता, जानिए कैसे करना चाहिए ब्रश...

दांतों की अच्छे से सफाई जरूरी है। इसके लिए आप नींबू के रस में नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर ब्रश से दांतों को चमका सकते हैं। केले के छिलके के भीतरी हिस्से को दांतों पर रगड़कर कुल्ला करें। इससे मुंह की गंदगी साफ हो जाएगी। दांतों का पीलापन दूर करने संतरे के छिलके दांतों पर मलें।

26

ब्रश को अच्छे से धोएं। उस पर उतना ही टूथपेस्ट लगाएं, जितनी जरूरत हो। ज्यादा पेस्ट लगाने से झाग अधिक बनता है। इससे ब्रश आसानी से नहीं हो पाता है।

36

मुंह में एक कप पानी लेकर उसे अच्छे से घुमाएं। ऐसा 2-3 बार पानी बदलकर करें।

46

दांतों को सिर्फ आगे से ही नहीं, पीछे से भी अच्छे से साफ करें।

56

जीभ साफ करने के लिए ब्रश के पिछले हिस्से का इस्तेमाल करें।

66

एक ही तरफ दांतों को लंबे समय तक न रगड़ें। इससे दांतों की एनेमल खराब हो सकती है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories