Weight Loss Story: एक दिन में 20-20 रोटी खाता था ये लड़का, फिर 30 Kg वजन घटा बना लिए डोले-शोले

Published : Mar 09, 2021, 07:23 PM IST

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: दोस्तों, अंग्रेजी में एक कहावत है कि "Health Is Wealth"  ऐसे में फिटनेस भी एक प्रीविलेज की तरह माना जाता है। फिटनेस पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे ही खेमेंद्र सिंह चौधरी ने न सिर्फ मेहनत से फिटनेस पाई बल्कि कई अवॉर्ड भी जीते। वो वायएमसीए के दो बार के विजेता और दो बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। लेकिन एक समय वो भी था जब खेमेंद्र 20-20 रोटियां खाते थे। उन्हें फिटनेस से कोई मतलब नहीं था बल्कि वो तंदरुस्ती चाहते थे। फिर एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने 30 किलो वजन घटाकर डोले-शोले बनाएं और फिटनेस चैंपियनशिप जीते। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस जर्नी-

PREV
18
Weight Loss Story: एक दिन में 20-20 रोटी खाता था ये लड़का, फिर 30 Kg वजन घटा बना लिए डोले-शोले

खेमेंद्र सिंह चौधरी को 2015 में गंभीर चोट लगी जिसके बाद मात्र 6 महीने में उनकी फिटनेस पर जो असर हुआ, उससे उन्हें नई पहचान मिली। 30 किलो का वजन घटाकर 19 इंच के डोले बनाए और फिटनेस व मॉडलिंग के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया। अब ये हुआ कैसे ये हम आगे आपको बताते हैं।

28

वजन घटाना हो या डोले-शोले बनाने हों, खुद को मानसिक रूप से बहुत तैयार करना पड़ता है। ये काम वही लोग कर सकते हैं, जो खुद को आईने में देखते हैं और अपने अंदर की कमियों को तलाशते हैं। खेमेन्द्र सिंह ने कुछ ऐसी बातों को ही फॉलो किया। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी शेपलेस बॉडी को मात्र 6 महीने में फिट बना लिया और खूब नाम कमाया।

38

टर्निंग पॉइंट ने सिखा दिया सब

 

खेमेन्द्र सिंह कहते हैं वे 2009 से जिमिंग कर रहे थे। साल की शुरुआत में 180 किलो वजन के साथ स्क्वाट करते समय घुटने में गंभीर चोट लग गई। ऐसे में एक साल तक जिमिंग से ब्रेक लेना पड़ा, जिससे उन्हें बहुत तकलीफ हुई। 2016 से नए सिरे से शुरुआत की। कभी 20-20 रोटी खाने वाले खेमेन्द्र अब केवल अंडे, सलाद और ब्राउन ब्रेड खाते थे। उसी साल मार्च में उन्होंने फिटनेस मॉडल का खिताब हासिल किया। इस खिताब ने उन्हें काफी इंस्पायर किया।

48

नाश्ता- 4 अंडे की जर्दी, 6 अंडे का सफेद भाग, 2 ब्राउन ब्रेड, 1 केला और प्रोटीन सप्लीमेंट

 

लंच- दोपहर का खाना ज्यादा हैवी नहीं होना चाहिए। खाने में सलाद जिसमें ब्रोकली, ककड़ी, प्याज, टोफू और प्रोटीन सप्लीमेंट मुख्य रूप से शामिल हों।

 

डिनर- उन्होंने डिनर में कुछ भी हैवी लेने के बजाय 10 अंडे का सफेद भाग, 4 ब्राउन ब्रेड और प्रोटीन सप्लीमेंट ही लिए। एक दिन में 16 लीटर पानी पीया। उन्होंने पॉपकॉर्न, न्यूट्री चॉइस बिस्किट्स और प्रोटीन चॉकलेट का भी खूब सेवन किया है।

58

बाइसेप्स बनाने के लिए किया वर्कआउट

 

चार सेट को फॉलो करके वजन 17.5 से 30 किलो तक बढ़ा लिया और घटते सेट में 12,10,8,6 के क्रम में रिपीटेशन्स सफलतापूवर्क किए। स्टैंडिंग डंबल्स डंबल को इनलाइन करना ईजी बार कर्ल दो सेट फॉलो किए। इनका वजन 17 से 30 किलो तक बढ़ाया और हर घटते सेट में 12 और 10 रिपीटेशन्स किए।

68

बाइसेप्स को शेप कैसे दिया

 

खेमेन्द्र ने बाइसेप्स को शेप देने के लिए स्टैंडिंग बारबेल कर्ल वर्कआउट किया। इससे उनके बाइसेप का आकार 13 इंच से बढ़कर 19 इंच हो गया।

 

उनकी फिटनेस का राज है लो कैलोरी फूड्स। उन्होंने ज्यादातर समय शिमला मिर्च, ब्रोकली, प्याज, बीन्स का सेवन किया। वे सभी चीजें जैतून के तेल में बनी खाते थे। उनके अनुसार कोई भी एक दिन में फिट नहीं बनता। यह धीमा और स्थिर है। इसके लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ती है और खासतौर से पसंदीदा भोजन से परहेज करना पड़ता है।

78

खेमेन्द्र बताते हैं कि जब उन्होंने खुद को आईने में देखा, कमियां ढूंढी और शरीर के ऐसे क्षेत्र पर गौर किया, जहां टोनिंग की ज्यादा जरूरत थी। तब से इन्हें टोन करने की इच्छा पैदा हुई।

 

88

खेमेन्द्र बताते हैं कि फिट होने से पहले मैं 20-22 रोटियां खाता था। लेकिन कार्ब और जंक फूड स्किप करने के बाद लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया। पानी का सेवन खूब किया। हमारे फिटर और हीरो की इस प्रेरणादायक कहानी से सीख मिलती है कि कभी हार मत मानो। बॉडी को टोन करने में महीनों साल लग जाते हैं। ऐसा करने के लिए दृढ़ संकल्प लें और पीछे मुड़कर ना देखें।

 

Recommended Stories