जानें कोरोना काल में लोगों के लिए कितना फायदेमंद है अखरोट, ये हैं इससे होने वाले लाभ

Published : May 19, 2021, 01:48 PM ISTUpdated : May 19, 2021, 02:32 PM IST

कोरोना वायरस की दो लहरें देखी जा चुकी है। दोनों लहरें ही लोगों के लिए काफी खतरनाक रही हैं। कोविड-19 की महामारी में वो लोग ज्यादा प्रभावित हुए, जिन्हें पहले से ही कोई ना कोई बीमारी रही है। ऐसे लोगों पर कोरोना का असर जल्दी और तेजी से देखने के लिए मिला। ऐसे में सभी को इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। इस वजह से आपको अखरोट से होने वाले फायदे के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं...

PREV
15
जानें कोरोना काल में लोगों के लिए कितना फायदेमंद है अखरोट, ये हैं इससे होने वाले लाभ

दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है अखरोट 

कई स्टडीज में अखरोट से होने वाले फायदेमंद के बारे में बताया गया है। उनमें ये दिल के मरीजों के लिए बेहतर माना गया है। अमेरिका की एक स्टडी में अखरोट से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने वाले लोगों में सूजन की कमी को देखा गया है।   
 

25

स्टडीज में ये भी कहा गया है कि अखरोट एक ऐसी चीज है, जो पुरानी सूजन को कम कर सकता है। इसके साथ ही ये दिल के रोग के होने की संभावना को भी कम करता है। 

35

अखरोट में जरूरी न्यूट्रीयंट्स पाया जाता है जैसे- ओमेगा-3 लाइनोलेनिक एसिड, या ALA (2.5g/oz) और पॉलीफेनॉल्स2 जैसे चीजें पाई जाती हैं। ये सभी चीजें हर किसी के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। 
 

45

अखरोट के क्या हैं फायदे? 

- यह शरीर में फैट का सोर्स होता है। वजन बढ़ाने में मदद करता है।  
- अखरोट हड्डियों को मजबूत करता है।
- अखरोट ओमेगा-3 का बढ़िया सोर्स भी माना जाता है।
- यह पुरुषों में प्रोडक्टिवी को बढ़ाने में सहायता करता है।
- ये एंटीऑक्सिडेंट का सोर्स है, जो कि स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है।  

55

कैसे करें अखरोट का सेवन?

अखरोट का सेवन कच्चा और भुना दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है। इसे सलाद में भी शामिल किया जा सकता है। स्मूदी और दलिया के लिए गार्निश के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। या फिर इसे नाश्ते के रूप में भी ले सकते हैं।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories