लिथुआनिया. यूरोप के उत्तरी भाग में बाल्टिक सागर के किनारे एक देश लिथुआनिया है। यहां के एक शख्स ने शराब छोड़ने के लिए ऐसा तरीका अपनाया की पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी। उसने शराब छोड़ने की कसम खाई। लेकिन शराब छोड़ने के लिए उसने जो तरीका अपनाया उससे वह अपनी मौत के करीब पहुंच गया। शराब छोड़ने के बाद उस शख्स ने कील, पेंच, नट, चाकू, लकड़ी जैसी चीजे खाना शुरू कर दिया। महीनों तक उसने ऐसा किया। लेकिन वह ऐसा कबतक कर पाता। एक टाइम आया कि वह बुरी तरह से बीमार पड़ गया। डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर उसकी हालत देखकर दंग रह गए। शराब छोड़ने वाले शख्स के पेट से निकली एक किलो कील....?
लिथुआनिया के इस शख्स को आयरन मैन कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इसके पेटे से एक किलोग्राम कील और पेंच सहित कई धातुएं निकलीं। कील भी छोटी नहीं बल्कि बड़ी बड़ी। डॉक्टर तो हैरान रह गए कि आखिर ये सबकुछ उसके पेट में कैसे था।
26
डॉक्टरों ने कहा कि लिथुआनिया में इस रोगी ने अपनी शराब की आदत को छोड़ने के बाद एक महीने से कील और पेंच खाना शुरू कर दिया। जब उसे तेज पेट में दर्द हुआ तो कालीपेडा यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
36
डॉक्टर ने मरीज के पेट का एक्सरे किया तो चौंक गए। उसमें पेट में कई धातुएं दिखाई दीं, जिनमें कील, बोल्ट, नट, चाकू, लकड़ी के पेंच और अन्य धातुए थीं। सर्जन सरुनास डेलीडेनस ने इसे अद्वितीय मामला बताया। उन्होंने ही आयरन मैन का तीन घंटे तक ऑपरेशन कर जान बचाई।
46
डॉक्टर ने बताया कि उसने नुकीली चीजे खाकर अपने पेट में कई घाव कर लिए थे। अगर जल्द ही उसका ऑपरेशन नहीं किया जाता है मौत भी हो सकती थी। उसके पेट से इतनी ज्यादा कील निकली कि पूरी ट्रे ही भर गई।
56
डॉक्टर ने बताया कि एक्स-रे के बाद तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान रोगी के पेट में सभी धातुओं को निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में है। हॉस्पिटल के प्रमुख सर्जन अल्गिरदास स्लीपाविसियस ने स्थानीय मीडिया को बताया, हमने ऐसा कभी नहीं देखा।
66
हालांकि ये अपने आप में पहला मामला नहीं है। ऐसे ही एक व्यक्ति ने अपनी आवाज खो दी थी। उसने पेनकिलर समझ ब्लीच की गोली खा ली थी, जिससे उसका गला सड़ने लगा था। इसके बाद डॉक्टर्स से सर्जरी कर उसकी जान बचाई।
नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.