हेल्थ डेस्क. वजन को लेकर आम लोग की तरह मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियां भी परेशान रहती हैं। वो इसे कंट्रोल रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (munmun datta) अच्छी डाइट के साथ खुद को फिट रखती हैं। इतना ही नहीं उनके खाने में ही उनकी ग्लोइंग स्किन का भी राज छुपा हुआ है। पिछले साल एक्ट्रेस ने चार महीने में कुछ वेट लॉस भी की थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने साझा की थी। आइए नीचे बताते हैं मुनमुन दत्ता का वेट लॉस डाइट....
मुनमुन दत्ता की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। वो उनसे प्रेरणा लेते रहते हैं। खासकर लड़कियां। अदाकारा का अपना यूट्यूब चैनल है जिस पर वो अपनी फिटनेस और स्किन केयर से जुड़े टिप्स शेयर करती हैं।
29
मुनमुन दत्ता ने बताया कि वो खुद को कैसे हेल्दी और फिट रखती हैं। अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस को बनाए रखने के लिए वो एक साथ डाइट रिजीम फॉलो करती है। अपने चैनल पर उन्होंने बताया कि वो दिन भर क्या खाती हैं।
39
तारक मेहता की बबीता जी ने बताया कि वो सुबह 5.30 बजे उठ जाती हैं और बहुत सारा पानी पीती हैं। इसके बाद भीगा हुआ ड्राई फ्रूट्स खाती हैं। फिर जिम जाती हैं। अगर टाइम नहीं होता है तो वो घर पर ही एक्सरसाइज और योगा करती हैं।
49
इसके बाद सुबह के नाश्ते में वो पोहा, उपमा,दूध-सीरियल लेती हैं। वो कभी भी ब्रेकफास्ट को स्कीप नहीं करती हैं।
59
मुनमुन दत्ता ने कहा कि वो लंच से आधे घंटे पहले एप्पल साइड विनेगर पीती हैं। लंच में वो चावल,दाल,साग और सब्जी लेती हैं। इसके अलावा वो लंच और डिनर के खाने में घी जरूर मिलाती हैं। सलाद भी वो दोनों टाइम लेती हैं।
69
इवनिंग स्नैक्स में वो फल लेती हैं। किनोआ और उबली हुी सब्जी लेती हैं। इसके बाद वो एक कप चाय लेती है। जिसमें अदरक और लेमन ग्रास डाले होते हैं।
79
डिनर से पहले वो प्री डिनर लेती हैं। जिसमें टोस्ट और सिंगल फ्राई अंडा होता है। इके बाद वो डिनर में खिचड़ी खाती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप स्माल पोर्शन में 6 मील लें।
89
मुनमुन दत्ता को पराठा खाना पसंद हैं। लेकिन वो इसे रेगुलर नहीं खा पाती हैं। इसके साथ वो कहती हैं कि बहुत सारे लोगों को खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने की आदत है। जोकि बिल्कुल गलत है। एक गिलास कोल्ड ड्रिंक में छह चम्मच सुगर होता है। जो मोटापा बढ़ाता है।
99
मुनमुन दत्ता की डाइट जैसा कुछ आप भी ट्राई कर सकती है। अगर वजन कम करने की दिशा में काम कर रही हैं तो। इसके साथ एक्सरसाइज जरूर करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.