1 दिन में 10 कप चाय पीने वाली हैवी वेट सिंगर ने ऐसे घटाया 22 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गई दुनिया

हेल्थ डेस्क. Adele weight loss story in hindi: दोस्तों मोटापे की समस्या से बहुत बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी परेशान रहे हैं। देश-विदेश में फिल्मी और संगीत की दुनिया के लोग हैवी वेट के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही हैलो (Hello) गाने की पॉप सिंगर एडेल (Adele) एक जमाने में प्लज साइज हुआ करती थीं। एडेल ने बहुत से ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं लेकिन उनका वजन भी सुर्खियों में रहा। लेकिन साल 2020 में एडेल ने सारी दुनिया को एक बड़ा झटका दिया। 100 किलो वजन वाली एडेल कमाल की फिटनेस के साथ दुनिया के सामने आईं तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी स्किनी फोटो अपलोड करके सुर्खियां बना दी थीं। आज वेट लॉस की जादुई खबरों में हम एडेल के बारे में बताएंगे। एडेल बहुत कम समय में करीब 22 किलो वजन घटाकर प्रेरणा बन गई थीं। वो बताती हैं कि वजन घटाने के लिए उन्हें अपनी फेवरेट चाय तक छोड़नी पड़ी। वो एक दिन में दस कप चाय पीती थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2020 10:10 AM IST / Updated: Dec 29 2020, 03:41 PM IST

17
1 दिन में 10 कप चाय पीने वाली हैवी वेट सिंगर ने ऐसे घटाया 22 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गई दुनिया

32 साल की इंटरनेशनल सिंगिंग सेंसेशन एडेल ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने अपना वजन कम करने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की। 'हैलो' गायिका ने अपने फैन्स को अपने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देने के लिए तस्वीर पोस्ट की थी। एडेल का ट्रांसफॉर्मेशन देख बहुत से लोग उनकी डाइट और रूटीन जानना चाहते थे। लोगों को ये जादू जैसा लग क्योंकि कुछ समय पहले तक एडेल काफी हेल्दी दिखा करती थीं। 

27

एडेल को सुपरस्टार सिंगर बियोंसे ने वजन घटाने के लिए प्रेरित किया है। फिर एडेल ने खुद इसके लिए मन बना लिया। हालांकि एडेल की वेट लॉस जर्नी आसान नहीं रही क्योंकि उन्हें जल्द से जल्द रिजल्ट चाहिए थे। वो किसी तरह की सर्जरी नहीं चाहती थीं। वजन घटाने उन्होंने डाइट, वर्काउट से लेकर लाइफस्टाइल तक में बड़े बदलाव किए। हालांकि शुरुआत में एडेल ने कुछ एक्सपर्ट्स ने अजीब सुझाव दिए। इसमें सर्जरी, फास्टिंग (उपवास) भी शामिल है।
 

37

पर एडेल ने वेट लॉस के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट और फिटनेस ट्रेनर की मदद लेनी बेहतर समझी।  एडेल स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर लिया। एडेल के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन का काफी हद तक क्रेडिट उनके ट्रेनर को जाता है। इंटरव्यू में उनके ट्रेनर ने एडेल का डाइट, रूटीन वर्कआउट बताया। साथ ही वो टिप्स भी साझा किए जिनसे एडेल फैट टू फिट होने में मदद मिली। 
 

47

लंदन के गेरैकिमो ने एडेल को ट्रेन किया। उन्होंने यह भी कहा कि तीन प्रमुख चीजें थीं, जिसने एडेल को अच्छे के लिए वजन कम करने में मदद की- 

 

एडेल ने अपनाई सिर्टफूड डाइट

 

स्वस्थ और टिकाऊ डाइट प्लान के बिना एडेल के वजन घटाना मुश्किल था। वह भूखी नहीं रह सकती थी। ऐसे में उन्हें प्रॉपर सिर्टफूड डाइट दिया गया जिससे। 'सिर्टफूड डाइट (Sirtfood diet)  2016 में फार्मासिस्ट एडन गोगिंस और न्यूट्रिशनिस्ट ग्लेन मैटन द्वारा जारी की गई एक किताब के बाद लोकप्रिय हुई। इसमें प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हैं जिन्हें sirtuin कहा जाता है, जो वजन कम करने में कारक है।  इन खाद्य पदार्थों में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रेड वाइन, डार्क चॉकलेट, ग्रीन टी, प्याज, केल, अखरोट, हल्दी, एक प्रकार का अनाज और खट्टे फल शामिल हैं।

57

अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि Sirtfood diet से लोगों के अंदर 3 किलो वजन घटाने में  मदद मिल सकती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एडेल ने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया बल्कि वो इसी डाइट को फॉलो करती रहीं। सिर्फ डाइट ही नहीं एडेल ने फिटनेस पाने के लिए वर्कआउट भी किया। 

 

एडेल बताती हैं कि वो चाय की शौकीन रही हैं। वो एक दिन में शक्कर के साथ करीब दस कप चाय पी जाती थीं। पर उन्हें फिटनेस के लिए चाय छोड़नी पड़ी। अब वो चाय नहीं पीती और पहले से ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

67

एडेल का एक्सरसाइज रूटीन

 

वजन घटाने में हमेशा डाइट और एक्सरसाइज दोनों को फॉलो करना जरूरी होता है। एडेल की  ट्रेनर, जेरोनिमो कड़ी मेहनत में विश्वास करती है। इसलिए एडेल को किसी फैट बर्निंग ड्रिंक्स सप्लीमेंट नहीं दिए गए। हैवी वेट होने के कारण एडेल की ट्रेनर उनसे फन लविंग कार्डियो करवाया। इसमें खेलना कूदना शामिल था। जब एडेल की स्ट्रेन्थ बन गई तब वो बॉडीवेट और रेसिस्टेंस बैंड के काम से लेकर वेट ट्रेनिंग और बॉक्सिंग तक करने लगीं। अपनी बॉडी पार्ट्स से फैट हटाने उन्होंने कुछ कार्डियो एक्सरसाइज में अपना हाथ आजमाया।

77

हेल्दी नींद लेना है जरूरी  

 

स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी नींद महत्वपूर्ण है और यही बात एडेल ने कसम खाई है। एक बच्चे की मां होने के नाते और एक 24 घंटे एक्टिव सेलिब्रिटी होने के कारण वह कभी नींद नहीं ले पाती थीं। बिजी पर्सन होने से उनकी हेल्थ बिगड़ी हुई थी। वजन बढ़ने में नींद पूरा न होना एक बड़ा कारण भी है। शरीर सुस्त हो जाता है और बॉडी अच्छे से काम नहीं करती। जब आपको अच्छी नींद मिलती हैं तो आप तनाव से लड़ते हैं, मांसपेशियों को आराम करने, मरम्मत करने के लिए नींद जरूरी है। इसलिए एडेल को सही सय पर सोने का भी प्लान बनाया गया। वो 7 से 8 घंटे की नींद लेने लगीं। जिसका रिजल्ट उनके चेहरे पर ग्लो के रूप में दिखा। 

 

एडेल के समर्पण ने उन्हें जल्दी फिट होने में मदद की और रिजल्ट सारी दुनिया देखकर दंग रह गई। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos