15 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस के साथ हुआ था दुष्कर्म, 41 साल बाद अब खुद बयां किया दर्द

Published : Sep 25, 2019, 11:36 AM ISTUpdated : Sep 25, 2019, 11:56 AM IST

मुंबई. हॉलीवुड 56 वर्षीय एक्ट्रेस डेमी मूर हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई अनछुए किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का 15 साल की उम्र में रेप हुआ था। दरअसल, डेमी टीवी शो 'गुड मार्निंग अमेरिका' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें 500 डॉलर में किसी शख्स को बेच दिया था। जिसने उनका रेप भी किया। डेमी ने बताया कि उनकी मां बहुत शराब पीती थीं। 

PREV
14
15 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस के साथ हुआ था दुष्कर्म, 41 साल बाद अब खुद बयां किया दर्द
इसके साथ ही डेमी कहती हैं कि एक बार उनकी मां ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। उन्होंने आगे ये भी बताया कि अगर उनकी मां उस वक्त होश में होतीं तो वो उस शख्स को एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म करने की इजाजत नहीं दतीं। डेमी ने इस बात का जिक्र अपनी किताब 'डेमी मूर इनसाइड आउट' में भी किया है, जो कि उनकी मां और तीन बेटियों को उन्होंने समर्पित किया है।
24
इससे पहले डेमी ने अपनी मैरिज लाइफ को लेकर कहा था कि एस्टन कुचर ने शादी के बाद उन्हें धोखा दिया। डेमी ने एस्टन से साल 2005 में शादी की थी। ये उनकी तीसरी शादी थी। एस्टन, एक्ट्रेस से 15 साल छोटे हैं। डेमी ने बताया था कि उनके पति एस्टन उन्हें बाथटब में दो महिलाओं के साथ मिले थे और वह उन्हें धोखा दे रहे थे।
34
डेमी और एस्टन का रिश्ता साल 2013 में टूट गया था। एक्ट्रेस की कुल तीन शादियां हुईं। उनकी पहली शादी फ्रेडी मूर के साथ साल 1980 में हुई और 5 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 1987 में डेमी ने ब्रूस विल्स के साथ शादी की और साल 2000 में दोनों अलग हो गए।
44
डेमी जब प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने एक बच्चे को गर्भ में ही खो दिया था। इसे लेकर भी उन्होंने बात की। डेमी ने कहा कि उनके लिए ये बहुत जरूरी था कि वे नेचुरल चाइल्डबर्थ करें। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो हर एक पल को महसूस करना चाहती थीं। इसके साथ उन्हें दर्द भी झेलना था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वे अपनी जिंदगी का एक भी लम्हा मिस नहीं करना चाहती थीं, चाहे मतलब दर्द को महसूस करना ही क्यों न हो।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories