Published : Feb 19, 2021, 10:21 AM ISTUpdated : Feb 19, 2021, 11:56 AM IST
मुंबई. हॉलीवुड मॉडल, एक्टर और सिंगर पेरिस हिल्टन ने बुधवार को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया। वो ब्वॉयफ्रेंड कार्टर र्यूम के साथ इंगेज हो गई हैं। एक्ट्रेस चौथी बार इंगेज हुई हैं। कार्टर पेशे से वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। उन्होंने पेरिस को बड़ी सी डायमंड रिंग पहनाई है। एक्ट्रेस ने रोमांटिक प्रपोजल की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों ही व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही पेरिस ने लिखा, 'आपको कब आपका सोलमेट मिल जाए, कुछ पता नहीं। मेरे बर्थडे के लिए उसने स्पेशल ट्रिप अरेंज की।'
25
पेरिस ने आगे लिखा, 'वो घुटने के बल बैठ गया और पेरिस ने हमेशा के लिए हां कह दिया। ऐसा कोई नहीं जिसके साथ वो पूरी जिंदगी बिता पातीं।'
35
बता दें, यह चौथा मौका है जब पेरिस किसी के साथ इंगेज हुई हैं। इससे पहले वह 2002 में जैसन शॉ, 2005 में पेरिस लैटसिस और 2018 में एक्टर क्रिस जिल्का के साथ इंगेज हो चुकी हैं।
45
कार्टर M13 नाम की इंवेस्टमेंट कंपनी भी चलाते हैं। पेरिस उन्हें 2019 से डेट कर रही हैं। दोनों के बीच 15 साल की पुरानी दोस्ती है। अब फैंस दोनों को भविष्य के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से बधाइयां दे रहे हैं।