Published : Feb 22, 2022, 05:37 PM ISTUpdated : Feb 22, 2022, 05:47 PM IST
मुंबई. पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) आए दिन चर्चा में रहती हैं। संगीत और अपनी अदाओं से पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली ब्रिटनी स्पीयर्स अब लेखक बनना जा रही हैं। वो अपनी बुक के लिए बड़ी डील साइन की हैं। उन्होंने दिग्गज पब्लिशर Simon & Schuster के साथ एक किताब के लिए ऐतिहासिक डील साइन की है। आइए जानते हैं कि मशहूर सिंगर जो किताब लिखेंगी वो किस पर बेस्ड होगा...
पीपल मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटनी स्पीयर्स ने बुक के लिए बहुत बड़ी डील की हैं। उन्होंने 15 मिलियन डॉलर में डील फाइनल हुआ है।
27
ब्रिटनी स्पीयर्स अपनी जिंदगी पर ये किताब लिखेंगी। वो इस किताब में अपने जीवन से जुड़े कुछ गहरे राज खोलेंगी।
37
मशहूर पब्लिशर ने Simon & Schuster ने ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी पर लिखी जाने वाली किताब पर अपना राइट ले लिया है।
47
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए। वो इस किताब में अपने लव रिलेशनशिप से लेकर फैमिली रिलेशनशिप के बारे में बताएंगी जो अभी तक दुनिया की नजरों से दूर है।
57
बता दें कि ब्रिटनी अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण में 13 साल से हैं। वहीं उनके करियर और जीवन को लेकर सभी फैसले लेते हैं। जिसे लेकर सिंगर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है।
67
दरअसल, ब्रिटनी मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। इस वजह से उनके पिता 2008 से कानूनी तौर पर उनकी देखरेख कर रहे हैं। कानूनी रूप से उन्हें ये अधिकार दिया गया है।
77
ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स के पास कानूनी अधिकार है, जिसके चलते वो अपनी बेटी के जीवन से जुड़ा हर फैसला ले सकते हैं।ब्रिटनी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की अदालत से कहा था कि उनके इस अपमानजनक संरक्षण को खत्म किया जाए और उन्हें उनकी जिंदगी वापस की जाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।