कोरोना के डर से 8 दिनों से पति के साथ घर में कैद हैं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Published : Mar 20, 2020, 11:28 AM ISTUpdated : Mar 20, 2020, 11:31 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के चलते मानो जीवन जैसे एक ही जगह ठहर सा गया हो। लोग इससे बचने के लिए कई दिनों से घर में बंद पड़े हैं। ऐसे में इस वायरस की वजह से आम लोगों समेत स्टार्स भी काफी परेशान हैं। वो भी घर में कैद हैं। दुनिया भर के काम ठप्प हो गए हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस से परेशान होकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

PREV
18
कोरोना के डर से 8 दिनों से पति के साथ घर में कैद हैं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर कही ये बात
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कोरोना की वजह से काफी परेशान दिखाई दे रही हैं। इसमें वो कहती दिख रही हैं, 'मैं और निक पिछले 8 दिनों से घर में कैद हैं। हम कहीं भी आ जा नहीं पा रहे हैं।'
28
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा वीडियो में कहती दिख रही हैं कि वो कोरोना वायरस के संक्रमण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस से बात करेंगी। एक्ट्रेस का कहना है, '#Covid19 को लेकर कई तरह की जानकारी दुनिया भर में घूम रही है आप में से कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही हैं।'
38
इसके आगे प्रियंका कहती हैं, 'मैं बहुत जल्द विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस, कोविड 19 के लिए टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव और ग्लोबल सिटीजन के सीईओ ह्यूग इवांस के साथ लाइव चैट करूंगी।'
48
बहरहाल, प्रियंका निक को अपने पिता का दूसरा वर्जन मानती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि जब भी निक उनमें आत्मविश्वास देखते हैं तो वो खुद को काफी मजबूत पाते हैं। प्रियंका ये भी कहती हैं कि लोगों का मानना है कि जब आप अपने पिता के काफी करीब होती हैं तो आप पिता की तरह ही लड़क से शादी करती हैं।
58
प्रियंका बताती हैं कि निक बेहद नेक दिल के इंसान हैं। उन्हें ये बात हमेशा ही महसूस होती है कि निक उनके पिता का दूसरा वर्जन हैं।
68
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 11 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन ने शादी की थी।
78
बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। हालांकि, इस मूवी को लोगों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था।
88
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों में 'द व्हाइट टाइगर' है। इसमें वो राजकुमार राव के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories