मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ इन दिनों कैलिफोर्निया में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। इसकी फोटोज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं।
फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'बाय विंटर, तुम्हारी बहुत याद आएगी, 2020 में मिलते हैं।' प्रियंका के इस कैप्शन से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो नए साल का वेलकम सर्दीली पहाड़ियों में ही करने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो वो नए साल 2020 की शाम को यादगार बनाने वाली हैं।
25
इन तस्वीरों में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। प्रियंका-निक एक दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं, जो कि मौकों पर देखने के लिए मिल चुकी है। कपल एक-दूसरे का काफी ख्याल भी रखता है।
35
बता दें, क्रिसमस के स्पेशल मौके पर निक ने प्रियंका को स्नोमोबाइल भी गिफ्ट किया था। जिसकी राइड करते हुए प्रियंका ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
45
बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी।
55
इसके अलावा वो जल्द ही 'द व्हाइट टाइगर' नाम की वेबसीरीज में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं। मूवी की शूटिंग के सिलसिले में प्रियंका कुछ समय पहले ही दिल्ली भी गई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।