प्रेग्नेंसी के 7वे महीने में पहली बार अनुष्का ने स्टेडियम में किया ये काम, लेकिन निशाने पर आई होने वाली भाभीजी

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 को लेकर लोगों में पहले डर था कि कहीं इस साल कोरोना की वजह से सीरीज कैंसिल ना करनी पड़ जाए। लेकिन दुबई में इसे शुरू किया गया और अब इसने सबसे ज्यादा व्यूवरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। हर मैच के साथ सीरीज का ऐक्साइटमेन्ट बढ़ता जा रहा है। ना सिर्फ मैदान के अंदर बल्कि मैदान के बाहर भी लोग खिलाड़ियों की जिंदगी से जुड़ी बातों में इंट्रेस्ट ले रहे हैं। 28 अक्टूबर को अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। बैंगलोर ने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने 5 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी के बीते कुछ मैचेस में विराट कोहली की प्रेग्नेंट वाइफ अनुष्का शर्मा दिखाई दे रही हैं। साथ ही चहल की मंगेतर धनश्री भी स्टेडियम में टीम का हौसला बढ़ाने जाती हैं। लेकिन 28 अक्टूबर के मैच में पहली बार अनुष्का शर्मा को पहली बार स्टेडियम में मास्क लगाए देखा गया। लेकिन लोगों का ध्यान तो अनुष्का की जगह धनश्री ओर चला गया, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। फिर क्या था...सोशल मीडिया पर हो गई होने वाली भाभी एक बार फिर ट्रोल... 

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2020 10:22 AM IST

18
प्रेग्नेंसी के 7वे महीने में पहली बार अनुष्का ने स्टेडियम में किया ये काम, लेकिन निशाने पर आई होने वाली भाभीजी

28 अक्टूबर को हुए आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीता और बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

28

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से देवदत्त पडीक्कल ने सबसे अधिक 45 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली और जोश फिलिप ने भी 24 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोहली ने 9, डिविलियर्स ने 15 और गुरकीरत सिंह ने 14 रनों का योगदान दिया।

38

 मैच में एक और ख़ास चीज ये रही कि मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली का विकेट लिया। बुमराह ने आईपीएल में अपना पहला विकेट भी कोहली का ही लिया था और ये उनका सौंवा विकेट था।  

48

इस मैच को भी देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम पहुंची थी। काले रंग की ड्रेस में स्टेडियम में बैठी अनुष्का के चेहरे के ग्लो ने सभी का ध्यान खींचा। अब उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी वेट नजर आने लगा है। 

58

लेकिन पहली बार अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मास्क लगाए नजर आई। जबसे अनुष्का दुबई गई हैं, तबसे उन्हें किसी भी मैच में मास्क लगाए नहीं देखा गया था। ये पहली बार था कि अनुष्का को मास्क में स्पॉट किया गया।  
 

68

तस्वीरों में उनके ठीक आगे धनश्री भी बैठी दिखी। लेकिन उन्होंने मास्क को सिर्फ अपने कानों में फंसा कर रखा था। ऐसे में तुरंत लोगों का ध्यान धनश्री पर चला गया। 

78

उन्होंने मास्क ना लगाने के लिए चहल की मंगेतर को ट्रोल कर दिया। बता दें कि कोरोना की वजह से अभी बचाव के सबसे अच्छे तरीकों में मास्क लगाना ही शामिल है। 
 

88

इससे पहले भी एक बार स्टेडियम में मास्क को मुंह पर लगाने की जगह हाथ में पकड़ने के कारण भी धनश्री ट्रोल हो चुकी हैं। इस बार फिर चहल की होने वाली बीवी मास्क की वजह से निशाने पर आ गई।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos