अपनी खूबसूरत बीवी को रानी से कम नहीं मानते क्रिस गेल, 1 डिमांड हो जाती है सेकंड्स में पूरी

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) सीजन में देरी से आए पर शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। गेल आईपीएल के उन विदेशी खिलाड़ियों में से एक है जिनकी फैन फॉलोइंग भारत में बहुत ज्यादा है। इतना ही नहीं मैदान पर उनकी धांसू बैटिंग के साथ ही फैंस उनकी पर्सनल लाइफ में काफी इंटरेस्ट लेते हैं। गेल की पर्सनल लाइफ की बात हो और उनकी वाइफ नताशा बेरिज (Natasha Berridge) का नाम न आए ये तो हो नहीं सकता। उनकी वाइफ किसी सुपर मॉडल से कम नहीं हैं, गेल अपनी बीवी को अपनी पलकों पर बिठा कर रखते हैं। वे जहां जाते है नताशा उनके साथ  रहती हैं। आईपीएल के हर सीजन में भी वह उन्हें चीयर करने आती हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं, 'यूनिवर्सल बॉस' (universal boss) की मिस यूनिवर्स जैसी खूबसूरत बीवी की तस्वीरें।

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2020 6:34 AM IST / Updated: Oct 29 2020, 12:08 PM IST

112
अपनी खूबसूरत बीवी को रानी से कम नहीं मानते क्रिस गेल, 1 डिमांड हो जाती है सेकंड्स में पूरी

क्रिस गेल एक मस्तमौला खिलाड़ी हैं। अपनी धुआंधार बैटिंग के साथ ही वह अपने फनी नेचर के लिए भी जाने जाते है। मैदान पर उनका डांस करना हो या फिर लंबे-लंबे छक्के लगाना, फैंस गेल के हर मूव्स के कायल है।

212

क्रिस गेल अक्सर अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटोज शेयर करते हैं। उनकी बीवी नताशा किसी मॉडल से कम नहीं है। गेल उन्हें प्यार से 'ताशा' बुलाते हैं।

312

नताशा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उनकी खूबसूरती के कायल बेहद से लोग है, जिसमें गेल भी शामिल हैं। वह हमेशा ही नताशा की तारीफ करते हैं और उन्हें किसी रानी से कम नहीं मानते है। ताशा की 1 डिमांड पर वह कुछ भी कर सकते हैं।

412

नताशा बेरिज एक बिजनेस वुमन हैं जो फेमस  ULTRA कार्निवल की को-फाउंडर हैं। ULTRA कार्निवल एक बहुत पॉपुलर त्योहार है जिसमें लोग ग्लैमरस आउटफिट पहनकर अपना जलवा बिखेरते हैं। गेल की वाइफ इस इवेंट में हर साल ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं।

512

क्रिस गेल की वाइफ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। 

612

गेल की तरह ही नताशा को पार्टीज करने का बहुत शौक है। वह अक्सर अपने पति से साथ हाई-प्रोफाइल पार्टी में नजर आती है। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। वह हमेशा टॉप डिजाइनर के ही कपड़े पहनती हैं।

712

क्रिस गेल और उनकी पत्नी नताशा बेरिज ने 31 मई 2009 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम क्रिस-एलिना गेल है। क्रिस उसे प्यार से ब्लश बुलाते हैं। उसका जन्म 20 अप्रैल 2016 में हुआ  था। ब्लश अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ फोटोज में नजर आती है। नताशा अपनी बेटी को भी अपनी तरह ड्रेसेस पहनाती हैं। 

812

न केवल पति-पत्नी बल्कि बेटी की भी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। क्रिस-एलिना के इंस्टाग्राम  पर  24.7k से अधिक फॉलोअर्स हैं। क्रिस-एलिना भी एक फैशन लवर है और उसे ये फैशन सेंस अपनी मां नताशा मिला है।

912

नताशा आईपीएल के हर सीजन में अपने पति के साथ इंडिया जरूर आती हैं। इस बार भी दुबई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन में वह उन्हें सपोर्ट करने वहां मौजूद हैं।

1012

गेल अपनी बेशुमार दौलत और शोहरत के साथ ही अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। जमैका उनका एक शानदार महल है, जहां वो, उनकी पत्नी और बेटी रहती हैं। गेल ने अपने बंगले का नाम ‘CG333’ रखा है।

1112

गेल और नताशा के इस शानदार घर में छत पर एक स्विमिंग पूल और स्ट्रिप क्लब भी हैं। गेल के कमरे की दीवार कांच की बनाई गई है।

1212
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos